Bihar Weather: बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज तो 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी, आज होगी झमाझम बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट और 26 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश
38 जिलों के लिए अलर्ट जारी - फोटो : social media

Bihar Weather: बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज पूरे बिहार में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया है। जिससे आने वाले दिनों में मौसम के और बिगड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाएं और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से पूरे राज्य में मौसम अस्थिर बना हुआ है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में ज्यादा खतरा

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ भारी बारिश, वज्रपात और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया में ऑरेंज अलर्ट 

यलो अलर्ट वाले भी रहे सावधान 

वहीं यलो अलर्ट वाले जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा में यलो अलर्ट जारी किया है। 

दो दिनों तक खराब रहेगा मौसम 

मौसम विभाग का कहना है कि यह खराब मौसम अगले दो दिनों तक बना रहेगा। खासकर आज और कल इसके ज्यादा प्रभावी रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर अचानक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। वहीं पटना में आज मौसम खराब रहने के आसार हैं। दिनभर बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में बारिश हो सकती है। तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात का खतरा बना रहेगा। हालांकि तापमान में हल्की गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

क्यों बिगड़ा है मौसम?

मौसम में इस बदलाव के पीछे कई कारण एक साथ सक्रिय हैं। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, वहीं बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं लगातार बिहार की ओर बढ़ रही हैं। इन दोनों के मेल से वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ गई है। इसके अलावा, क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बादलों का तेजी से निर्माण हो रहा है, जिससे गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है।

लोगों और किसानों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। वज्रपात के समय खुले स्थान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे तैयार फसलों की जल्द कटाई कर सुरक्षित भंडारण करें। खेतों में रखी फसल को ढंककर रखें, ताकि बारिश और ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।