Bihar Weather: बिहार में जमा देने वाली ठंड! 4 डिग्री पहुंचा पारा, 24 जिलों के लिए खतरनाक अलर्ट जारी, टूटा रिकॉर्ड....

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। रात की तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रह रही है। जिससे लोगों को जमा देने वाली ठंडी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आज 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

ठंड
ठंड ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड!- फोटो : News4nation

Bihar weather: बिहार में कड़ाके की ठंड ने अब सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल है। रात तो रात दिन में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड का अहसास हो रहा है। 

4 डिग्री पहुंचा पारा 

पछुआ हवा और घने कोहरे के कारण राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित है। राज्य में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

गया जी सबसे ठंडा

गुरुवार को गया जी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है। इसके अलावा रोहतास के बिक्रमगंज में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत के कोई आसार नहीं हैं। उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों और दक्षिण-पूर्वी बिहार के भागलपुर व जमुई समेत कुल 24 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में घने कोहरे के साथ दिनभर ठंड बनी रहने की संभावना है। यह स्थिति 11 जनवरी तक जारी रह सकती है।

हल्की धूप निकलने की संभावना

वहीं पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, कैमूर समेत अन्य जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इन इलाकों में हल्के कोहरे के बीच धूप निकलने की संभावना है, हालांकि पछुआ हवा के कारण दिन और रात में कनकनी बनी रहेगी।

मकर संक्रांति के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 11 जनवरी के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। मकर संक्रांति के बाद लोगों को इस जानलेवा ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में कोहरे की तीव्रता कम होगी और कोल्ड डे की स्थिति से भी मुक्ति मिल सकती है।