LATEST NEWS

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने ली करवट, पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर, बारिश से मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में बरसात के आसार

Bihar Weather:बिहार के मौसम में निरंतर परिवर्तन देखा जा रहा है। हार के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।..

Bihar Weather
बिहार में मौसम ने ली करवट,- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Weather:बिहार के मौसम में निरंतर परिवर्तन देखा जा रहा है।  16 मार्च को, बिहार के मौसम में बदलाव देखा गया। पूरे राज्य में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट आई। अगले पाँच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शनिवार को कई जिलों में बारिश भी हुई।इससे लोगों को गर्मी  से राहत मिली।वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है और कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को बिहार के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व भागों में सतही हवा की गति 8-10 किमी प्रति घंटा और झोंके के साथ 15-25 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी पटना समेत दक्षिण और उत्तर पश्चिम भागों में सतही हवा की गति 10-12 किमी प्रति घंटा और झोंके के साथ 15-30 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है।एक और चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर है।अगले दो से तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।19 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।बक्सर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, मुंगेर, शेखपुरा, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और गोपालगंज जिलों में हल्की बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व भागों में सतही हवा की गति 8-10 किमी प्रति घंटा और झोंके के साथ 15-25 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी पटना समेत दक्षिण और उत्तर पश्चिम भागों में सतही हवा की गति 10-12 किमी प्रति घंटा और झोंके के साथ 15-30 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर है जिससे मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 मार्च को बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।



Editor's Picks