बिहटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक और चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकद राशि भी बरामद

बिहटा थाना क्षेत्र के कौड़िया बांध रोड से पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से 6.500 ग्राम स्मैक, 144.46 ग्राम चरस और 1,330 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Patna Police Drugs Action
#PatnaPolice #BihtaNews #PatnaCrime #BiharNews #DrugFreeBihar #NDPS #BiharPolice- फोटो : Reporter

पटना पुलिस को बिहटा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों (ड्रग्स) की खरीद-बिक्री के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 12 अगस्त 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा थाना अंतर्गत कौड़िया बांध रोड स्थित कृष्ण मंदिर के समीप एक व्यक्ति द्वारा बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दानापुर-02) के नेतृत्व में बिहटा थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।


मौके से दबोचा गया तस्कर, स्मैक और चरस बरामद

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना वाले स्थान कौड़िया बांध रोड (कृष्ण मंदिर के पास) की घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 6.500 ग्राम स्मैक जैसा नशीला पदार्थ, 144.46 ग्राम चरस और 1,330 रुपये की नकद राशि बरामद की गई। नशीले पदार्थों और नकदी की जब्ती के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार कर लिया।


बिहटा के परेय गांव का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

पुलिस पूछताछ और जांच के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 25 वर्षीय संजय यादव (पिता- जितेन्द्र यादव) के रूप में हुई है, जो पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र स्थित परेय गांव का निवासी है। इस मामले में बिहटा थाना में कांड संख्या 801/26 (दिनांक 12.08.2026) दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 08(सी) और 21(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


छापेमारी दल में शामिल रहे यह अधिकारी

इस सफल एंटी-ड्रग्स ऑपरेशन को अंजाम देने में बिहटा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। विशेष छापेमारी दल में बिहटा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) बिकेश कुमार, राजू कुमार सिंह, मुदित नारायण सिंह, सहायक अवर निरीक्षक (स०अ०नि०) शिवशंकर कुमार तथा बिहटा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल अन्य असामाजिक तत्वों की पहचान कर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पटना से रंजीत की रिपोर्ट