Bihar Budget Session: शर्म आनी चाहिए... BJP विधायक जीवेश मिश्रा ने खोली अपनी ही सरकार की पोल, सम्राट चौधरी से पूछे तीखे सवाल, दो मंत्रियों में हुआ जबरदस्त बवाल
Bihar Budget Session: शर्म आनी चाहिए...बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने सदन में अपने ही सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाले हैं। जीवेश मिश्रा ने सम्राट चौधरी से कई तीखे सवाल पूछे साथ ही कार्रवाई की भी मांग की।
Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन जबरदस्त बवाल देखने को मिला। बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने अपनी ही सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। जीवेश मिश्रा ने इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कई तीखे सवाल पूछे और सराकर को घेरते हुए कहा कि सरकार को शर्म आनी चाहिए। जिसे सुन सभी सत्ता पक्ष के नेता असहज नजर आएं।
जीवेश मिश्रा अपनी ही सरकार से भिड़े
सदन में बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने नीतीश सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए थाना भवनों की स्थिति, कर्मियों के आवास और महिला सिपाहियों के लिए बैरक निर्माण में हो रही देरी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ यह दावा करती है कि कई थानों के भवन न तो पुराने हैं और न ही जर्जर, लेकिन दूसरी ओर उन्हीं भवनों की मरम्मत के लिए 6 लाख रुपये की राशि क्यों दी गई। उन्होंने पूछा कि जब भवन ठीक हैं तो मरम्मत की जरूरत क्यों पड़ी।
ब्लॉक अधिकारियों को भगवान भरोसे छोड़ा
जीवेश मिश्रा ने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के आवास का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कर्मियों के रहने की व्यवस्था की चिंता की जाती है, लेकिन ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। किसी भी ब्लॉक में न तो बीडीओ और न ही सीओ के लिए समुचित आवास की व्यवस्था है, और जहां मकान हैं भी वे काफी जर्जर हालत में हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि इस दिशा में क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
तीन साल में भी नहीं हुआ काम
उन्होंने महिला सिपाहियों की बहाली का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी संख्या में महिलाओं की नियुक्ति थानों में की गई थी। इसके लिए राज्य के 246 थाना और ओपी में 10 महिला सिपाही बैरक निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति 2023 में दी गई थी, जिसमें सिंघवाड़ा और जाले भी शामिल हैं। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी बैरक का निर्माण नहीं हो सका। उन्होंने सवाल किया कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है और क्या सरकार दोषियों पर कार्रवाई करेगी।
सरकार को घेरा
इसके अलावा उन्होंने जाले और सिंघवाड़ा में आगंतुक कक्ष निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आदेश मिलने के बावजूद इनका निर्माण भी नहीं कराया गया। उन्होंने इसे महिलाओं की सुरक्षा और संवेदनशीलता से जुड़ा मामला बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे में शर्म आनी चाहिए। या तो सरकार के आदेश का पालन नहीं हो रहा है या तो अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं।
सम्राट चौधरी का जवाब
वहीं, इस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन भवनों की मरम्मत के लिए राशि दी गई है, उनकी स्थिति की जांच कराई जाएगी और जहां भी लापरवाही सामने आएगी, वहां जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि वो महिला बैरक बनाने जाए को लेकर भी देख लेंगे। दो भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी दोषी बचेगा नहीं हालांकि जीवेश मिश्रा इस पर भी शांत नहीं हुए वो लगातार ठोस कार्रवाई की मांग करते रहे जिसके बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि वो जीवेश मिश्रा के साथ जाकर इस मामले को देख लेंगे।