Bihar Cabinet News: बिहार के सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने राजस्व और भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि वो बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। यहीं नहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आज ही कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। दरअसल, बिहार में बजट सत्र (28 फरवरी) से पहले कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। पिछले एक साल से इस पर चर्चा चल रही थी, लेकिन मंगलवार को जेपी नड्डा के साथ हुई बीजेपी की कोर कमेटी बैठक के बाद इसे लेकर बड़ा फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिया इस्तीफा
बैठक में नए चेहरों के चयन और जातीय संतुलन को लेकर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी कोटे से 4-5 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "बीजेपी में एक व्यक्ति, एक पद का फॉर्मूला है। मैं आज ही मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। हालांकि, कैबिनेट विस्तार के बारे में मुझे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।"
किन चेहरों को मिल सकती है जगह?
पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और अनिल शर्मा में से किसी एक को स्वर्ण समुदाय से मंत्री बनाया जा सकता है।
नवल किशोर यादव का नाम पिछड़े वर्ग से मंत्री पद के लिए चर्चा में है।
महिला कोटे से कविता देवी का नाम सामने आ रहा है।
2 विभाग वाले मंत्रियों का कद घट सकता है
जिन मंत्रियों के पास दो या उससे अधिक विभाग हैं, उनके पोर्टफोलियो में कटौती की जा सकती है। इससे नए मंत्रियों को मौका मिल सकता है।
जातीय समीकरण का खास ध्यान
मंत्रिमंडल विस्तार में 2025 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है। अगड़ी जाति से दो मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें राजपूत और भूमिहार समुदाय से एक-एक चेहरा शामिल हो सकता है। अति पिछड़ा वर्ग से दो मंत्री बनाए जाने की चर्चा है, जिसमें तेली जाति से एक मंत्री लगभग तय माना जा रहा है। कुर्मी और कुशवाहा समाज से भी एक-एक मंत्री को मौका मिल सकता है। कैबिनेट विस्तार की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।