BPSC 71th Exam: बिहार BPSC 71वीं कंबाइंड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट! सामने आई तारीख, इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म, जानें पूरी डिटेल

BPSC 71th Exam: BPSC 71वीं कंबाइंड सिविल सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 1000+ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी। जानें आवेदन, पद, वेतन व चयन प्रक्रिया।

BPSC 71th Exam
BPSC 71वीं एग्जाम की तारीख- फोटो : SOCIAL MEDIA

BPSC 71वीं परीक्षा 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 71वीं कंबाइंड सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2025 से शुरू होकर 30 अगस्त 2025 तक चलेगी।इस परीक्षा के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक, वित्तीय, सहकारिता और कल्याण पदों पर कुल 1250 से अधिक भर्तियाँ की जाएंगी।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

चरण    तिथि

आवेदन शुरू    30 जून 2025

आवेदन की अंतिम तिथि    30 अगस्त 2025

प्रीलिम्स परीक्षा संभावित    अक्टूबर 2025

मेन्स परीक्षा संभावित    दिसंबर 2025

इंटरव्यू राउंड    2026 की शुरुआत में

पदों का विवरण (Total Posts & Designation)

क्रमांक    पद का नाम    पदों की संख्या

1    वरीय उप समाहर्ता    100

2    वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी    79

3    श्रम अधीक्षक    10

4    अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक    03

5    ईख पदाधिकारी    17

6    प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी    502

7    प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी    22

8    प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी    13

9    राजस्व पदाधिकारी    45

10    प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी    459

कुल पद    –    1250+

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply for BPSC 71th Exam 2025)

आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

"Latest Updates" सेक्शन में BPSC 71th Exam 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

“Apply Online” विकल्प को चुनें।

रजिस्ट्रेशन करें और OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।

एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ज़रूर रखें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

BPSC 71वीं परीक्षा में तीन चरण होंगे

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type)

कुल अंक: 150

विषय: सामान्य अध्ययन (General Studies)

समय: 2 घंटे

मुख्य परीक्षा (Mains)

चार पेपर: सामान्य हिंदी, निबंध, सामान्य अध्ययन-I, सामान्य अध्ययन-II

प्रत्येक पेपर 300 अंकों का

साक्षात्कार (Interview)

120 अंक का इंटरव्यू

फाइनल मेरिट सूची Mains + Interview के आधार पर बनेगी

वेतनमान (Pay Scale & Salary)

चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार Level-7 से लेकर Level-9 तक का वेतनमान मिलेगा। इसमें न्यूनतम ₹44,900 से ₹53,100 बेसिक पे के अलावा DA, HRA, और अन्य सरकारी भत्ते मिलेंगे।