पटना में बेखौफ चोरों का तांडव : शटर काटकर 40 लाख के मोबाइल और डेढ़ लाख नकद उड़ाए

राजधानी पटना में चोरों को पुलिस और कानून का कोई भय नहीं रह गया है। चोरों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशो ने एक मोबाइल दुकान का शटर काटकर लाखों रुपये के मोबाइल और नगद उड़ा डाले है....

पटना में बेखौफ चोरों का तांडव : शटर काटकर 40 लाख के मोबाइल औ
मोबाइल दुकान में भीषण चोरी- फोटो : अनिल कुमार

Patna : राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर इलाके में अपराधियों ने चोरी की एक बड़ी और दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है। बीते रविवार की देर रात बेखौफ चोरों ने गैस कटर से दुकान का शटर काटकर शोरूम के अंदर प्रवेश किया और वहां रखे लाखों रुपये के कीमती मोबाइल फोन तथा गल्ले में रखे नकद रुपये चुराकर चंपत हो गए। इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।


मकान मालिक के फोन पर हुई घटना की जानकारी

पीड़ित मोबाइल शोरूम संचालक (मां कम्युनिकेशन मोबाइल डॉक्टर) को सोमवार सुबह मकान मालिक द्वारा फोन पर दुकान के शटर कटे होने और चोरी की इस वारदात की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दुकान संचालक तुरंत मौके पर पहुंचे। शुरुआती आकलन के अनुसार, शातिर अपराधियों ने शोरूम से लगभग 40 लाख रुपये से अधिक कीमत के ब्रांडेड और कीमती मोबाइल फोन तथा गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया है।


पत्रकार नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गैस कटर का इस्तेमाल करने से यह स्पष्ट होता है कि इस घटना को किसी पेशेवर और बड़े गिरोह द्वारा सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। पुलिस आसपास के संदिग्धों की पहचान करने और चोरों तक पहुंचने के लिए तकनीकी अनुसंधान और डॉग स्क्वायड की मदद ले रही है।


अनिल की रिपोर्ट