Bihar bribe officer - बिहार में ‘रक्तबीज’ की तरह बढ़े रिश्वतखोर, कार्रवाई करती गई निगरानी, 07 महीने में सात गुना बढ़ गए मामले, हैरान कर देंगे आंकड़े

Bihar bribe officer - बिहार में पिछले सात साल में जितने रिश्वतखोरी के मामले दर्ज नहीं किए गए, उतने मामले पिछले सात महीने में दर्ज किए गए हैं।

Bihar bribe officer - बिहार में ‘रक्तबीज’ की तरह बढ़े रिश्वत
छह महीने में 60 रिश्वतखोर धराए।- फोटो : अनिल कुमार

Patna - बिहार में रिश्वतखोरी और अवैध कमाई में सरकार के अधिकारी और कर्मचारी कितने लिप्त है, इसका प्रमाण इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 2024 में पूरे 12 महीने में जितने मामले में कार्रवाई की गई। उससे सात गुना से भी अधिक मामले 2025 के गुजरे छह मामले में दर्ज किए गए हैं।

दरअसल, बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट द्वारा पिछले कुछ सालों में बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों से जुड़े मामले में हुई कार्रवाई को लेकर एक आंकड़ा प्रस्तुत  किया  है। जो सरकार के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को मुंह चिढ़ा रही है। 

छह महीने में 60 मामले दर्ज

भ्रष्ट अधिकारियों पर करवाई को लेकर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि वर्ष 2025 में अबतक कुल 60 मामले निगरानी थाने में दर्ज की गई है। जिसने 58 ऐसे मामलों में संलिप्त अभियुक्तों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम की करवाई मे गिरफ्तारी की गई है। जिसमें रिश्वत लेने की राशि कुल 19 लाख 2 हजार है। ये कार्रवाई 7 महीने 12 दिनों को कुल आंकड़ा है, जिसमें 50 ट्रैप कांड दर्ज किए गए जिसमें 58 लोगों को रिश्वत लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम ने गिरफ्तार किया है।

2024 में सिर्फ 8 कांडों को किया ट्रैप

वही डीजी निगरानी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि पिछले 3 वर्षों के आंकड़ों को देखा जाए तो वर्ष 2024 में 8 कांडों को ट्रैप किया गए। 2023 में 29 कांड ट्रैप वही वर्ष 2022 में 50 ऐसे मामले ट्रैप किए गए । वर्ष 2021 में 41 कांड ,2020 में 50 कांड 2019 में 41 कांड दर्ज पूरे साल में किए गए थे।

सात साल में सबसे ज्यादा मामले 2025 में

 पिछले 7 वर्षों के ट्रैप और करवाई को देखा जाए तो इस वर्ष 2025 में 7 महीने में ज्यादा से ज्यादा ऐसे मामलों में कार्रवाई की है। वहीं 16 अभियुक्तों को सजा भी दिलाई गई है। 

डीजी निगरानी जितेंद्र सिंह गंगवार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने , स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाज बनाने में अपनी भूमिका अदा करें ।भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं।

पटना से अनिल की रिपोर्ट