LATEST NEWS

BIHAR NEWS - बेगूसराय से नहीं शिफ्ट होगा मक्का अनुसंधान केंद्र, बिहार में हो रहे विरोध के बाद केंद्र ने वापस लिया फैसला

BIHAR NEWS - बेगूसराय के मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक के शिवमोगा में शिफ्ट करने का फैसला केंद्र ने वापस ले लिया है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि शिवमोगा में दूसरा केंद्र खोला जाएगा।

BIHAR NEWS - बेगूसराय से नहीं शिफ्ट होगा मक्का अनुसंधान केंद्र, बिहार में हो रहे विरोध के बाद केंद्र ने वापस लिया फैसला

PATNA - बेगूसराय जिले में ही क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र रहेगा। यह कहीं बाहर नहीं जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कही। उन्होंने कहा कि इसे शिफ्ट किये जाने का मुद्दा सिर्फ अफवाह है। शिवमोगा में अलग से केंद्र खोला जाएगा। 

गौरतलब है कि कुसमहौत स्थित क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र के शिफ्ट किये जाने के मुद्दे को लेकर बेगूसराय समेत बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह व एनडीए की सरकार को आड़े हाथों लिया था। बेगूसराय जिले में कांग्रेस, राजद, सीपीआई व सीपीएम की ओर से लगातार आंदोलन किया जा रहा है।

पूर्णिय सांसद पप्पू यादव ने इस मुद्दे को लेकर बेगूसराय में पद यात्रा करने की घोषणा की थी। 


Editor's Picks