Bihar News: पटना में महिला अधिवक्ता की अधजली लाश बरामद, हाईकोर्ट-सिविल कोर्ट में करती थी वकालत, इलाके में फैली सनसनी
Bihar News: पटना में महिला अधिवक्ता की अधजली लाश उनके घर से पुलिस ने बरामद की है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला हाईकोर्ट-सिविल कोर्ट में वकालत करती थी।
Bihar News: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला अधिवक्ता की अधजली लाश बरामद हुई है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर रोड नंबर-2 स्थित एक मकान से 65 वर्षीय महिला अधिवक्ता की अधजली लाश बरामद हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना के कारण आज सिविल कोर्ट का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। इसी बीच सांसद पप्पू यादव से जुड़े दो मामलों पर भी आज सुनवाई होनी है।
महिला वकील की अधजली लाश बरामद
मृतका की पहचान डॉ. इंद्रा लक्ष्मी के रूप में हुई है जो हाई कोर्ट और सिविल कोर्ट में वकालत करती थीं। बताया जा रहा है कि वे राजेंद्र नगर स्थित अपने दो मंजिला मकान में अकेली रहती थीं। उनके पति अमरेंद्र कुमार फिलहाल झारखंड के रांची में रहते हैं, जबकि उनकी बेटी बेंगलुरु में रहती है। घटना की सूचना दोनों को दे दी गई है।
सुबह सुबह गेट के पास मिली अधजली लाश
जानकारी के मुताबिक, मकान में रहने वाले किरायेदारों ने सुबह गेट के पास अधजली लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले को संदेहास्पद मानते हुए हर एंगल से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा है या किसी साजिश का नतीजा। पुलिस आसपास के लोगों और किरायेदारों से पूछताछ कर रही है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट