Chirag Paswan: चिराग पासवान ने तोड़ा करोड़ों लड़कियों का दिल ! शादी- शहनाई और सात फेरे लेने पर आ गई बड़ी खबर
Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनकी शादी को लेकर राय जानकर करोड़ों लड़कियों का दिल टूट सकता है। आइए जानते हैं चिराग पासवान ने क्या कहा है...?

Chirag Paswan : लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शादी करेंगे या नहीं ये सुर्खियों में रहता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कई बार सार्वजनिक मंचों से चिराग पासवान को शादी करने की सलाह दे चुके हैं। वहीं अब अपनी शादी को लेकर चिराग पासवान ने खुद बड़ा बयान दिया है। चिराग पासवान के इस बयान से करोड़ों लड़कियों का दिल टूट जाएगा। कहीं ना कहीं चिराग की परिवार के लिए भी ये खबर हैरान करने वाली है। चिराग पासवान ने अपनी शादी को लेकर खुद बड़ा खुलासा किया है।
चिराग कब करेंगे शादी?
दरअसल, चिराग पासवान ने अपनी शादी की संभावनाओं को पूरी तरह नकारते हुए कहा है कि अब उनकी प्राथमिकता बिहार को विकसित बनाना है। चिराग ने बताया कि शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है और फिलहाल उनके पास इस तरह के व्यक्तिगत कमिटमेंट के लिए समय नहीं है। बता दें कि, 42 वर्षीय चिराग पासवान 31 अक्टूबर को 43 साल के हो जाएंगे और वे रामविलास पासवान के इकलौते बेटे हैं।
शादी बहुत बड़ी जिम्मेदारी
मीडिया चैनल से बातचीत में चिराग ने अपनी शादी को लेकर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन हां, एक बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा हूं। विकसित बिहार बनाने का मेरा संकल्प है। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट मेरी सोच है। ऐसे में व्यक्तिगत कमिटमेंट के लिए समय नहीं है। शादी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
शादी की कोई संभावनाएं नहीं
जब चिराग से सीधे सवाल किया गया कि शादी करेंगे या नहीं, तो उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में ऐसी कोई संभावनाएं नहीं हैं। मेरे छोटे भाई अक्सर शादी का जिक्र करते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि अभी ऐसा कुछ जल्दी होने वाला है। चिराग पासवान के इस बयान से करोड़ों लड़कियों का दिल टूट जाएगा। चिराग एक लोकप्रिय नेता हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है।