Eid-Ul-Fitr: CM नीतीश सुबह सुबह पहुंचे गांधी मैदान, नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, मुख्यमंत्री ने दिया खास संदेश

Eid-Ul-Fitr: सीएम नीतीश सुबह सुबह पटना के गांधी मैदान पहुंचे हैं। गांधी मैदान में सभी नमाजियों ने ईद का नमाज अदा की है। इस दौरान सीएम ने रोजेदारों को खास संदेश भी दी।

 CM Nitish
CM Nitish reached Gandhi Maidan- फोटो : reporter

Eid-Ul-Fitr:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को ईद के मौके पर सुबह सुबह गांधी मैदान पहुंचे। गांधी मैदान में 7.30 बजे नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। इस दौरान सीएम नीतीश मौजूद रहे। सीएम नीतीश ने मुसलमानों को खास संदेश भी दिया। सीएम नीतीश ने ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने का कि, खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।

NIHER

गांधी मैदान में नमाजियों ने सीएम नीतीश का स्वागत किया। उन्हें टोपी पहनाई। उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सीएम नीतीश ने सभी का अभिनंदन किया। गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। जिसके बाद गांधी मैदान में मौजूद तमाम नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। 

Nsmch

बता दें कि, बिहार सहित पूरे देश में आज यानी 31 मार्च को ईद का पर्व मनाया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी नागरिकों को ईद की बधाई दी। उन्होंने पटना के गांधी मैदान पहुंचकर ईद-उल-फितर के अवसर पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। ईद के मौके पर राज्य में पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियों की व्यवस्था की गई है।

ईद-उल-फितर के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे। जहाँ उपस्थित लोगों ने नमाज अदा की। सीएम नीतीश ने सभी को ईद की शुभकामनाएं दी।
ईद को लेकर गांधी मैदान में खास व्यवस्था की गई है। गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील इलाकों में रविवार रात से ही रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) और पुलिस तैनात की गई है। थानेदारों को सतर्कता बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट