Shibu Soren Death: सीएम नीतीश ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक, कहा- राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति, डिप्टी सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि

Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने दुख जताया है, सीएम नीतीश ने कहा कि उनका जाना राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

सीएम नीतीश
सीएम नीतीश ने जताया शोक - फोटो : social media

Shibu Soren Death:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने 81 साल के उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन ने आखिरी सांस ली। शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार थे। वहीं आज सुबह सुबह उनके निधन की खबर से राजनीति में शोक की लहर है। बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश ने झारखंड के पूर्व सीएम के निधन पर शोक जताया है। सीएम नीतीश ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति 

बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ईश्वर श्रीचरणों में जगह दें

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी शोक व्यक्त की है। सम्राट चौधरी ने लिखा कि, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वंचित समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष सदैव स्मरण रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों तथा शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

अधिकारों के संघर्ष सदैव याद रहेगा

वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, झारखंड और राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा JMM के संस्थापक एवं मार्गदर्शक शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। जनजातीय और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद रहेगा। शोकाकुल हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकसंतप्त परिजनों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।