Bihar Politics: कांग्रेस नेता ने लगाए तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के आरोप, राजेश राम को बिहार में सीएम फेस घोषित करने की रखी मांग, महागठबंधन में बवाल
Bihar Politics: कांग्रेस नेता ने तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को महागठबंधन में सीएम फेस घोषित करने की मांग की है। जिसके बाद एक बार फिर बिहार की सियासत गरमा गई है।

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टी जहां चुनाव की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर बवाल जारी है। एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने साफ कर दिया है कि वो तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और तेजस्वी यादव को ही 2025 में बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे तो वहीं दूसरी ओर तमाम कांग्रेसी नेता बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को सीएम फेस बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी इस बात को कह चुके हैं कि चुनाव के बाद ही तय होगा कि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा। इन बयानबाजियों के बीच महागठबंधन में बवाल जारी है।
राजेश राम को बनाएं सीएम फेस
इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत कुमार चमन ने महागठबंधन की ओर से दलित नेता और कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की है। उन्होंने अंबेडकर जयंती को लेकर कहा कि आज हम संविधान के निर्माता बाबा साहब की जयंती मना रहे हैं। अंबेडकर साहब ने हम सभी को संविधान के माध्यम से अधिकार दिया। उनकी जयंती पर हम महागठबंधन के सदस्यों से आग्रह करते हैं कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में समाजिक न्याय दिलाने के लिए दलित समाज से किसी नवजवान को मुख्यमंत्री घोषित करें।
राजेश राम पर नहीं है भ्रष्टाचार का आरोप
उन्होंने कहा कि उनकी आग्रह होगी कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया जाए। वो पढ़े लिखे, इमानदार हैं और उनके चरित्र पर किसी प्रकार का कोई दाग नहीं है। उनके पिता भी कई बार विधायक रहे हैं बिहार सराकर में मंत्री पद पर भी रहे हैं। इसके बावजूद उनपर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।
तेजस्वी यादव पर इशारों इशारों में हमला
उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि, तेजस्वी यादव जो हैं उनको भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जंगलराज के मुद्दे पर एनडीए निशाना बनाएगी। जो मामले तेजस्वी यादव पर दर्ज हैं उनके आधार पर सत्ता पक्ष के द्वारा उन्हें बैकमेल किया जाएगा। उन्होंने तेजस्वी यादव से अपील करते हुए कहा कि, राजेश राम को अर्जुन की भांति सामने रखकर स्वंय कृष्ण का काम करें। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव ऐसा काम करते हैं तो अंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस नेता ने कहीं ना कहीं इशारों इशारों में ही तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें राजेश राम को उम्मीदवार घोषित करने की अपील की है।