BADH - पटना जिले के बाढ़ स्थि उमानाथ घाट पर कई जिलों से श्रद्धालु माघी पूर्णिमा पर स्नान करने पहुंचते हैं, जिसमें हजारों हजार की भीड़ देखा जाता है, जिसको लेकर बाढ़ नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गाय माता के द्वारा घाटों पर बास का बैरिकेडिंग और कपड़ा चेंजिंग रूम, शौचालय और लाइटिंग की व्यवस्था कराई गई है और प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुलिस की तैनाती और वाहन पड़ाव के लिए स्थान बनाए गए है।
बता दें उमानाथ घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं आते हैं और उतराईन गंगा उमानाथ घाट पर स्नान करके पुजा पाठ करके अपने अपने घर वापस जाते हैं।
ऐसा माना गया है कि भगवान राम जब लंका पर विजय पाकर अयोध्या जा रहे थे, तो उमानाथ तट पर भगवान भोलेनाथ और पार्वती का जलाभिषेक कर आगे का यात्रा किए थे। तभी से कहा जाता है कि बाढ़ बनारस एक हैं. बसे गंग के तीर बाबा उमानाथ के दर्शन से कंचन होत शरीर। श्रद्धालु सुबह में आस्था का डुबकी लगाकर सभी मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।
बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट