LATEST NEWS

Bihar Politics : विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन और पीके का नहीं होगा असर, एनडीए की 225 सीटों पर होगी जीत, जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने किया दावा

Bihar Politics : जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने विपक्ष पर हमला किया है. उन्होंने कहा की बिहार में मुख्यमंत्री कि कोई वेकैंसी नहीं है। 2025 के विधानसभा चुनाव में राजनीति के सारे रणनीतिकार असफल साबित होंगे।

Bihar Politics : विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन और पीके का नहीं होगा असर, एनडीए की 225 सीटों पर होगी जीत, जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने किया दावा
सीएम पद की वैकेंसी नहीं - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उन्नीस वर्षों के कार्यकाल में बिहार में विकास कार्य खूब हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में न्याय के साथ सर्वांगीण विकास के साथ साथ कई सामाजिक सुधार करने में भी सफलता हासिल की है। पूर्ण शराबबंदी बाल विवाह रोकने व दहेज उन्मूलन अभियान में भी अपेक्षित सफलता हासिल की है।

पाण्डेय ने कहा की युवाओं को रोजगार देने व वंचितों अति पिछड़े को अगली कतार में खड़ा कर समाज में मान सम्मान बढ़ाने का जो काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। वह एक ऐतिहासिक कदम है। अपने बेहतर शासन व सुशासन से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार जैसे अति पिछड़े राज्य में विकास कार्य कर देश के चहुमुंखी विकास के धारा से जोड़ने का काम किया है।

डॉ.पांडेय ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री कि कोई वेकैंसी नहीं है। 2025 के विधानसभा चुनाव में राजनीति के सारे रणनीतिकार असफल साबित होंगे। सूबे की जनता प्रगतिशील बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने के लिए मन बनाए हुए है। विपक्ष इंडी गठबंधन व पीके का कोई असर बिहार की राजनीति में नहीं होनेवाला है। एनडीए गठबन्धन 225 सीटों पर जीत की लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से जनता और सरकार के बीच एक भरोसे और विश्वास की बंधन बंधी है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्ता वापसी करने का प्रबल संकेत है।

Editor's Picks