दीघा थाने का एसडीपीओ सुषमा सागर ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दीं निर्देश

राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च अधिकारियों ने औचक निरीक्षण का सिलसिला तेज कर दिया है।इसी कड़ी में SDPO (विधि-व्यवस्था-02), पटना सुषमा सागर द्वारा दीघा थाना का औचक निरीक्षण किया गया....

दीघा थाने का एसडीपीओ सुषमा सागर ने किया औचक निरीक्षण, लंबित
दीघा थाने का एसडीपीओ सुषमा सागर ने किया औचक निरीक्षण- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च अधिकारियों ने औचक निरीक्षण का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी कड़ी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-02), पटना सुषमा सागर द्वारा दीघा थाना का औचक निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने लंबित मामलों और अनुसंधान की प्रगति की गहन समीक्षा की।


पूर्व के लंबित मामलों और संवेदनशील घटनाओं की की गई समीक्षा 

औचक निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ सुषमा सागर ने थाने में दर्ज पूर्व के लंबित कांडों तथा हाल ही के दिनों में प्रतिवेदित संवेदनशील घटनाओं की फाइलें खंगालीं। उन्होंने मामलों के अनुसंधान की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए थाना के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और समयबद्ध निष्पादन पर जोर 

एसडीपीओ ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मामलों का अनुसंधान पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने पेंडिंग मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके।


अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश 

निरीक्षण के अंत में पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क, सक्रिय और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। पुलिस प्रशासन का यह कदम इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

रंजीत की रिपोर्ट