PATNA - गंगा पुल परियोजना के तहत विस्थापितों के पूनर्वासन के लिए विभाग द्वारा एक नीति बनाई गई थी, जिसके तहत विस्थापित व्यक्तियों को भूमि आवंटित करने का प्रावधान किया गया था। यह नियमावली वैसे विस्थापितों के लिए थी जिनका पटना/हाजीपुर में कोई आवास न हो।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि गंगा पुल परियोजना के तहत विस्थापितों के पूनर्वासन से संबंधित कई शिकायते मेरे समक्ष आई थी जिसे गंभीरता से लेते हुए मैंने विभागीय पदाधिकारियों को निदेशित किया था।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि आवासों की कुल संख्या-109 है जिनमें मात्र 17 आवास आवंटित है। शेष 92 आवास गैर आवंटित है। सभी आवासों की स्थिति जर्जर है। यह आवासन लायक नही है। सभी आवासों को ध्वस्त कर कुल 4.922 एकड़ भूमि का उपयोग सरकारी भवन के निर्माण के लिए किया जा सकता है। इस संबंध में सभी तकनीकी और वैद्यानिक पहलुओं की समीक्षा का निदेश वरीय पदाधिकारियों को दिया गया है। नियमसंगत रूप से जिन्हें आवास आवंटित है, उन्हें चिंता करने की कोई बात नही है। सरकार उनका पुरा ध्यान रखेगी।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि कुल प्लॉटों की संख्या-514 है। जिसमें गैर निबंधित प्लॉट -128 एवं खाली प्लॉट 34 है। गैर निबंधित एवं खाली प्लॉट की कुल भूमि 7.7 एकड़ है। जिसपर नवनिर्माण पर विचार किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि 50,000 वर्गफीट का भूखंड भी रिक्त है, जिसपर आधारभूत संरचना का निर्माण किया जा सकता है। अभियंता प्रमुख को स्थलीय निरीक्षण कर तीन दिनों में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि अध्यक्ष बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की अध्यक्षता में एक कमिटी गठित की गई है, जिसमें अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता दक्षिण, एवं मुख्य अभियंता अनुश्रवण सदस्य होगें। समिति को पन्द्रह दिनों के अन्दर एक विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करना है, जिसके अधार पर नवनिर्माण की रूप-रेखा तैयार की जायेगी।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि यह भूमि जे0पी0 सेतु और गंगा नदी के निकट है। जे0पी0 सेतु पटना में मेरीन ड्राईव के तरह विकसित हो रहा है।
उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पथ निर्माण विभाग लगातार राज्य के आमजनों को सुगम यातायात उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। वत्र्तमान समय में पथ एवं पुलों के निर्माण के साथ-साथ अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास का भी बड़ा महत्व है। यह प्रयास उसी दिशा में एक पहल है।