Bihar News : डॉ. दिवाकर तेजस्वी की एक और बड़ी उपलब्धि, 'बिहार केसरी सम्मान-2026' से हुए सम्मानित

Bihar News : पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेल्थफुल एप्रोच फॉर लिविंग' (पहल) के चिकित्सा निदेशक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. दिवाकर तेजस्वी को प्रतिष्ठित "बिहार केसरी सम्मान-2026" से नवाजा गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : डॉ. दिवाकर तेजस्वी की एक और बड़ी उपलब्धि, 'बिहार
डॉ दिवाकर तेजस्वी को सम्मान - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : ’’शिक्षक दिवस’’ की पूर्व संध्या पर सरगम कला एवं समाज कल्याण मंच, कंकड़बाग, पटना द्वारा ’’सम्मान समारोह’’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पब्लिक अवेयरनेस फॉर हेथफुल एप्रोच फॉर लिविंग (पहल) के चिकित्सा निदेशक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डा0 दिवाकर तेजस्वी को “बिहार केसरी सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। 

सरगम कला एवं समाज कल्याण मंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने डॉ. दिवाकर तेजस्वी को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने डॉ. तेजस्वी के चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के साथ-साथ उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देना समाज के लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में डॉ. दिवाकर तेजस्वी का योगदान सराहनीय है। समारोह का संचालन सरगम कला एवं समाज कल्याण मंच के विश्वमोहन चौधरी ‘संत’ ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने कहा कि “बिहार केसरी सम्मान” उनके लिए गौरव के साथ-साथ समाज एवं मानव सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों की समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया गया।