Eid-ul-Fitr: ईद-उल-फितर आज, नमाजी पढ़ेंगे नमाज, जानें पटना के प्रमुख दरगाहों पर नमाज की क्या है टाइमिंग

Eid-ul-Fitr : आज देश भर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। सभी नमाजी आज दरगाहों में नमाज पढ़ेंगे। आइए पटना के कुछ प्रमुख स्थानों पर नमाज की टाइमिंग क्य़ा है.. जानते हैं....

Eid ul Fitr
Eid ul Fitr today- फोटो : social media

 Eid-ul-Fitr :  पटना समेत पूरे बिहार में आज यानी सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। आज ईद के साथ रामजान का पावन महीना खत्म हो जाएगा। बीते दिन चांद देखा गया। जिसके बाद आज ईद मनाई जा रही है। पटना  के गांधी मैदान में ईद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गांधी मैदान में सुबह 7:30 बजे से ईद की नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए चौकस व्यवस्था किया है। नमाजियों को गेट संख्या 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 से प्रवेश करने की व्यवस्था की गई है। वाहन लेकर आने वाले नमाजी गेट 5, 7 और 10 का उपयोग करेंगे।

जिला प्रशासन का निरीक्षण और निर्देश 

रविवार को जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और एसएसपी अवकाश कुमार ने गांधी मैदान का दौरा किया। नमाज के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया गया। नमाज-ए-इदैन कमेटी के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए।

NIHER

सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील इलाकों में निगरानी

गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील इलाकों में रविवार रात से ही रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) और पुलिस तैनात की गई है। थानेदारों को सतर्कता बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Nsmch

यहां इतने बचे से पढ़ी जाएगी नमाज 

पटना और आसपास के प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज पढ़ने का समय तय किया गया है। गांधी मैदान में सुबह 7:30 बजे, जामा मस्जिद जंक्शन पर 8:00 बजे और वेटनरी ईदगाह में 7:30 बजे,  कोतवाली मस्जिद में 7:45 बजे, हाईकोर्ट मस्जिद में 7:30 बजे, रमना रोड मस्जिद में 7:30 बजे, अलीनगर मस्जिद में 7:45 बजे, हज भवन मस्जिद में 8:30 बजे, फकीरबाड़ा मस्जिद में 7:45 बजे, दरियापुर मस्जिद में 7:45 बजे, सब्जीबाग नई मस्जिद में 7:45 नमाज शुरू होगी। अन्य प्रमुख स्थानों के समय प्रशासन द्वारा घोषित किए गए हैं।

आवश्यकता पर संपर्क करें 

किसी भी प्रकार की आवश्यकता या आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810 / 2219234) या डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है। ईद के अवसर पर पटना में उत्साह और सतर्कता दोनों का माहौल है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव तैयारी की जा रही है।