Bihar Politics: बिहार के 44 IAS और 20 विभागों के सचिव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली से आया बुलावा, देखिए पूरा लिस्ट

Bihar Politics: बिहार के 44 आईएएस अधिकारी और 20 विभागों के सचिव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन सभी को चुनाव आयोग ने दिल्ली बुलाया है। इनको उन राज्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी जहां चुनाव होना है।

आईएएस
44 अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार के वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बिहार सरकार के 20 विभागों के सचिवों समेत कुल 44 आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रेक्षक के रूप में दूसरे राज्यों में तैनात किया जाएगा। इस संबंध में चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को इन अधिकारियों की दिल्ली में बैठक बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

5 राज्यों में होना है विधानसभा चुनाव

फरवरी-मार्च के दौरान असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव या उपचुनाव प्रस्तावित हैं। इन राज्यों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए बिहार के इन अधिकारियों को केंद्रीय प्रेक्षक के रूप में भेजा जाएगा। इनकी प्रमुख भूमिका प्रशासनिक निष्पक्षता बनाए रखने, सत्ताधारी दल के पक्ष में किसी भी तरह के झुकाव को रोकने और चुनाव में धनबल व बाहुबल के प्रभाव पर नियंत्रण रखने की होगी।

दो महीने तक राज्य से बाहर रहेंगे अधिकारी 

इधर, बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों के लगभग दो महीने तक राज्य से बाहर रहने का असर बिहार के प्रशासनिक कामकाज पर भी पड़ सकता है। खासकर 21 सचिवों सहित 44 आईएएस अधिकारियों के बाहर रहने से नीतिगत फैसलों के क्रियान्वयन में देरी की आशंका जताई जा रही है। ऐसे फैसले, जिनके लिए लगातार बैठकों और एक्शन प्लान की जरूरत होती है, उन पर असर पड़ सकता है।

इस दौरान नहीं होगा तबादला 

आमतौर पर चुनाव ड्यूटी पर दूसरे राज्यों में भेजे गए अधिकारियों का इस दौरान तबादला नहीं किया जाता। उनकी अनुपस्थिति में दूसरे अधिकारियों को अस्थायी प्रभार सौंपा जाता है। हालांकि, प्रभार संभालने वाले अधिकारी प्रायः नियमित और आवश्यक कामों तक ही सीमित रहते हैं, जबकि बड़े और नीतिगत फैसले मूल पदाधिकारी के लौटने तक टाल दिए जाते हैं।

ये सचिव जा रहे चुनाव प्रेक्षक की ड्यूटी पर

मयंक वरवड़े- प्रधान सचिव, योजना एवं विकास

प्रतिमा सतीश वर्मा- सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

पंकज पाल- सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

बंदना प्रेयषी- सचिव, समाज कल्याण विभाग

लोकेश कुमार सिंह- सचिव, स्वास्थ्य विभाग

अभय कुमार सिंह- सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

दिवेश सेहत- सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग

संदीप पुडकलवट्टी- सचिव, नगर विकास एवं आवास

धर्मेंद्र सिंह- सचिव, सहकारिता विभाग

गोपाल मीणा- सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

जय सिंह- सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

मनोज कुमार- सचिव, पंचायती राज विभाग

दीपक आनंद- सचिव, श्रम संसाधन विभाग

संजय कुमार सिंह- सचिव, वाणिज्यकर विभाग

दिनेश कुमार- सचिव, शिक्षा विभाग

मो. सोहैल- सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

बी. कार्तिकेय धनजी- सचिव, लघु संसाधन विभाग

मनोज कुमार सिंह- सचिव, ऊर्जा विभाग

कंवल तनुज- सचिव, योजना एवं विकास विभाग

रचना पाटिल- सचिव, वित्त विभाग

इन अधिकारियों को भी आयोग ने चुनाव

सरवणन एम. - पदस्थापन की प्रतीक्षा में

आशिमा जैन- अपर सदस्य, राजस्व पर्षद

गिरिवर दयाल सिंह- आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल

राहुल कुमार- एमडी, एनबीपीडीसीएल

हिमांशु शर्मा- सीईओ, जीविका

शीर्षत कपिल- अशोक एमडी, पथ विकास निगम

उज्जवल सिंह- पशुपालन निदेशक

इनायत खान- एमडी, बीआईआईडीसी

संजीव कुमार- विशेष सचिव, पीएचईडी

सुनील यादव- विशेष सचिव, श्रम संसाधन

शैलजा शर्मा- विशेष सचिव पथ निर्माण विभाग

जितेंद्र गुप्ता- संयुक्त सचिव, वित्त विभाग

अरुणाभ वर्मा- विशेष सचिव, तकनीकी सेवा आयोग

नवीन कुमार सिंह- पंचायती राज निदेशक

कमलेश कुमार सिंह- भूअर्जन निदेशक

राजीव श्रीवास्तव- एमडी, आवास बोर्ड

शैलेंद्र कुमार- विशेष सचिव, कृषि विभाग

महावीर शर्मा- विशेष सचिव, वित्त विभाग

रंजीत कुमार- अपर सचिव, योजना एवं विकास

सुहर्ष भगत- निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप

प्रशांत कुमार- अपर सीईओ, निर्वाचन विभाग

सज्जन आर.- अपर सचिव, शिक्षा विभाग