Anant Singh : अपने ही इलाके में पीछे हुआ पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह का घोड़ा, लखनऊ के 'बख्तावर' ने मारी बाजी

Anant Singh : कई घुड़दौड़ में बाजी मारनेवाला अनंत सिंह का घोड़ा इस बार पिछड़ गया है. वह भी अपने इलाके में. इस प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के कल्लू को दूसरा और खगड़िया जिले के दिलखुश को तीसरा स्थान मिला है......पढ़िए आगे

Anant Singh : अपने ही इलाके में पीछे हुआ पूर्व बाहुबली विधाय
पिछड़ गया अनंत सिंह का घोड़ा - फोटो : VIKAS

MOKAMA : मोकामा नगर में आयोजित छह दिवसीय घोड़ा रेस प्रतियोगिता में लखनऊ के बख्तावर घोड़ा ने बाजी मार ली। भोजपुर जिले के कल्लू को दूसरा और खगड़िया जिले के दिलखुश को तीसरा स्थान मिला। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह का घोड़ा आखिरी राउंड के तीसरे चक्र में पीछे हो गया। इसके पूर्व कड़ी सुरक्षा के बीच भारी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी में नगर में आयोजित इस पहली प्रतियोगिता को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा। 

दर्शकों ने ताली बजाकर घुड़सवार का मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता में राजस्थान,हरियाणा,यूपी और बिहार के कई जिलों के पचास नामचीन घोड़ों ने शिरकत की। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के दो घोड़े लाडला और करण ने सात राउंड तक सभी घोड़ों को पछाड़ दिया। 

आखिरी राउंड में दोनों घोड़े रेस से बाहर हो गए। इस प्रतियोगिता के आयोजक दहो सिंह हरी झंडी दिखा समारोह का आगाज किया।

मोकामा से विकास की रिपोर्ट