Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने बिहार में तीसरे विकल्प का किया ऐलान, कहा 15 साल बनाम 20 साल के सरकार से उब चुकी है जनता

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि के नेतृत्व में बिहार गठबंधन (तीसरा विकल्प) से जुड़े नेताओं द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसे पूर्व केंद्रीय मंत्री जागमणि, असली देशी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागमणि ने कहा कि नीतीश सरकार आम लोगों से कट नई है। यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। लालू प्रसाद यादव के 15 साल बनाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल से बिहार की जनता त्रस्त हो चुकी है जनता विकल्प की तलाश कर रही है। जिससे बिहार को तरक्की के पथ पर आगे बढ़ाया जा सके। हमलोगों ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही विहार गठबंधन बनाने का फैसला लिया है। बिहार गठबंधन (तीसरा विकल्प) बैनर तले कई राजनीतिका दलों, पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों, सांसदों/विधायाकों/विधान पार्षदों का जुटान हो रहा है ताकि प्रदेश की जनता को एक बेहतर विकल्प देकर बिहार को विकसित बनाया जा सकें। उन्होंने कहा कि बिहार गठबंधन के बैनर तले हम सभी दल एकजुट रहकर फूलपूफ तैयारी के साथ बिहार विधानसभा के चुनावी समर में उतरेंगे।

नागमणि ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार, घुसखोरी, हत्या. अपराध और डकैती की घटनाएं चरम पर है। इन घटनाओं को रोकने की बजाए चारो तरफ सब हरा-हरा दिखाकर विकास का डिंडोरा पीटा जा रहा है, जनता को छला जा रहा है। आंकड़ों की बाजीगरी कर बिहार सरकार सच को छुपाने और जनता को वास्तविक मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार के सुशासन और न्याय के साथ विकास का दावा झूठ और फरेब के अलावा कुछ नहीं है। बिहार में व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। 15 साल बनाम 20 साल कर बनावटी युद्ध चल रहा है। बिहार सरकार के अधिकारी पटना में बैठकर समय विकास का अनर्गल प्रलाप कर रहे है उन्हें जमीनी हकीकत और जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। हर जगह भ्रस्ताचार व्याप्त है। ऐसे में हम सब बादलों बिहार बनाओ बिहार के नारे के साथ विभिन्न दलों के साथ बिहार गठबंधन बनाकर इस वर्ष होनेवाले बिहार विधानसभा के चुनाव मैदान में उतरेंगे। हमलोगों का यह बिहार गठबंधन जनता के आशीर्वाद से पहला विकल्प बनेगा।

असली देशी पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलत यादव ने कहा है कि वर्तमान बिहार में घोर अराजकता और अफसरशाही का बोलबाला है। बिहार की गरीब जनता भगवान भरोसे है, यहां के नागरिकों को कोई देखने वाला नहीं है। ऐसी स्थिति में तीसरे विकल्प की आवश्यकता बिहार के लिए अतिआवश्यक है। बिहार प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि राजद और महागठबंधन रूपी इन ठगबंधन के नेताओं के चाल, चरित्र और चेहरे से बिहारवासी ऊब चुके हैं। ऐसी परिस्थिति में बिहार के चुनौतीपूर्ण बातावरण से निपटने एवं हर व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए बिहार गठबंधन संकल्पित है। इस दौरान यादव जागरण मंच के वरिष्ठ नेता मजिस्टर यादव, नरेश यादव, मोहम्मद शोएब आलम, वीणा झा, सत्यैद्र कुशवाहा, अखिलेश यादव, डॉ० रंजन यादव, जुली देवी, सुभाष वादय, राजनाथ यादव, श्यामल सिंह, डॉ० अंजार अह‌मद, पृथ्वी कुशवाह्य, रानी यादव, राकेश किरण देनी कुशवाहा उपस्थित थे।

Nsmch


Editor's Picks