PATNA - दो दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा चुनाव में मिली हार के लिए भाजपा नेताओं पर साजिश करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब भाजपा में ही उनके खिलाफ आवाजें उठने लगी है। भाजपा विधायक ने उनके बयान को लेकर कहा है कि उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। इसके साथ ही भाजपा विधायक ने चैलेंज करते हुए कहा कि विधायक का ही नहीं, उन्हें पंचायत और वार्ड चुनाव भी लड़ना चाहिए।
बड़हरा से भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ''उनका (आरके सिंह) मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वो किसको बोल रहे है उसका नाम ले बोल रहे है कि ये हरवा दिया और वो हरवा दिया लेकिन नाम किसी का नही ले रहे है। जब वह कह रहे हैं, हमने तो देखा नहीं, कि पूर्व विधायक और विधायक ने हमको हरवाया तो उनसे पूछिए कि नाम बताइये किसने-किसने हरवाया।
आरके सिंह ने लगाया था आरोप
दो दिन पहले आरके सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी के पूर्व विधायक और विधायक ने मिलकर उन्हें हराया था। यही नहीं पवन सिंह को पार्टी के नेता ने ही रुपया देकर काराकाट से खड़ा करवाया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी पर साजिश का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि अगर यह विधायक चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें जीतने नहीं दिया जाएगा।