1 अप्रैल से बदल जाएगा पेमेंट सिस्टम, UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग सब पर पड़ेगा असर, हर पेमेंट में डबल वेरिफिकेशन जरूरी, जानिए पूरा नियम

RBI New Rules 2026: मुल्क में डिजिटल लेन-देन की दुनिया में 1 अप्रैल से एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव आने जा रहा है।...

From April 1 new payment rules UPI cards need 2 step verify
1 अप्रैल से बदलेगा डिजिटल पेमेंट का खेल- फोटो : social Media

RBI New Rules 2026: मुल्क में डिजिटल लेन-देन की दुनिया में एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव आने जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित और फ्रॉड-फ्री बनाने के लिए नए और सख्त उसूल लागू करने का एलान किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होंगे। अब सिर्फ OTP या पासवर्ड के सहारे पेमेंट करना मुमकिन नहीं होगा बल्कि हर ट्रांजेक्शन में डबल सिक्योरिटी यानी दो-स्तरीय वेरिफिकेशन जरुरी होगा।

नएनियम के मुताबिक, हर ऑनलाइन पेमेंट में कम से कम दो तरह की वेरिफिकेशन जरूरी होगी, जिसमें से एक डायनेमिक (हर बार बदलने वाली) होगी। इसमें मोबाइल PIN, UPI PIN, फिंगरप्रिंट, फेस ID या डायनेमिक OTP जैसे ऑप्शन शामिल होंगे। यानी अब यूज़र को हर ट्रांजेक्शन में दोहरी सुरक्षा की दीवार से गुजरना होगा, जिससे जालसाजों के लिए सेंध लगाना मुश्किल हो जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने जोखिम-आधारित प्रमाणीकरण का कॉन्सेप्ट भी लागू किया है। इसके तहत छोटी रकम के ट्रांजेक्शन पर कम जांच होगी, जबकि बड़ी रकम या संदिग्ध लेन-देन पर ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। यह सिस्टम यूज़र के व्यवहार और ट्रांजेक्शन पैटर्न को देखकर सुरक्षा का स्तर तय करेगा, जिससे न सिर्फ सहूलियत बनी रहेगी बल्कि खतरा भी कम होगा।

ये नए नियम UPI, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और प्रीपेड पेमेंट सिस्टम सभी पर लागू होंगे। वहीं, इंटरनेशनल वेबसाइट या ऐप पर किए जाने वाले पेमेंट्स के लिए यह नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाएंगे।

दरअसल,  भारतीय रिजर्व बैंक का मानना है कि जिस तेजी से डिजिटल पेमेंट्स बढ़ रहे हैं, उसी रफ्तार से साइबर फ्रॉड और हैकिंग के मामले भी बढ़ रहे हैं। SMS OTP अब पहले जितना सुरक्षित नहीं रहा, क्योंकि हैकर्स इसे इंटरसेप्ट कर सकते हैं। ऐसे में दो-स्तरीय ऑथेंटिकेशन वक्त की जरूरत बन गया है।

कुल मिलाकर, यह नया सिस्टम डिजिटल दुनिया में विश्वास कायम करने की एक बड़ी कोशिश है। इससे न सिर्फ उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत होगा, बल्कि भारत का डिजिटल इकोसिस्टम भी और ज्यादा सुरक्षित, भरोसेमंद और मजबूत बनकर उभरेगा।