Gold-Silver Price Today: पटना से दिल्ली तक सस्ता हुआ सोना! धड़ाम हुआ भाव, जानिए ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुएं कमजोर रुख के साथ ट्रेड कर रही हैं, जिससे निवेशकों और खरीदारों के लिए अहम संकेत मिल रहे हैं।
Gold-Silver Price Today: घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार (24 मार्च) को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड और सिल्वर दोनों में तेज कमजोरी देखने को मिली। MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 1,950 रुपये टूटकर ट्रेड कर रहा है। मंगलवार को बाजार सोने की कीमत ₹1,38,411 प्रति 10 ग्राम पर खुली, जो बीते दिन ₹1,39,260 पर बंद हुई थी। कारोबार के दौरान सुबह 11:15 बजे तक यह करीब 1.41% की गिरावट के साथ ₹1,37,292 पर आ गई, जबकि दिन के दौरान इसका उच्चतम स्तर ₹1,38,450 रहा।
चांदी में भारी गिरावट, MCX पर 8,500 रुपये तक टूटा भाव
घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर करीब 8,500 रुपये टूटकर ₹2,16,652 प्रति किलो पर आ गया, जो 3.78% की गिरावट को दर्शाता है। कारोबार की शुरुआत ₹2,18,628 से हुई थी, जबकि दिन के दौरान चांदी का उच्चतम स्तर ₹2,19,658 रहा। वहीं रिटेल बाजार में भी चांदी के दाम स्थिर स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी ₹2,350 और 100 ग्राम ₹23,500 में बिक रही है। वहीं चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत ₹2,400 दर्ज की गई है।
आपके शहर में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
24 कैरेट: ₹1,40,500
22 कैरेट: ₹1,28,800
18 कैरेट: ₹1,05,410
मुंबई
24 कैरेट: ₹1,40,350
22 कैरेट: ₹1,28,650
18 कैरेट: ₹1,05,260
चेन्नई
24 कैरेट: ₹1,41,820
22 कैरेट: ₹1,30,000
18 कैरेट: ₹1,08,200
कोलकाता
24 कैरेट: ₹1,40,350
22 कैरेट: ₹1,28,650
18 कैरेट: ₹1,05,260
अहमदाबाद
24 कैरेट: ₹1,40,400
22 कैरेट: ₹1,28,700
18 कैरेट: ₹1,05,310
लखनऊ
24 कैरेट: ₹1,40,500
22 कैरेट: ₹1,28,800
18 कैरेट: ₹1,05,410
पटना
24 कैरेट: ₹1,40,400
22 कैरेट: ₹1,28,700
18 कैरेट: ₹1,05,310
हैदराबाद
24 कैरेट: ₹1,40,350
22 कैरेट: ₹1,28,650
18 कैरेट: ₹1,05,260
क्या है गिरावट की वजह?
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।