Bihar News : बिहार में हाईटेक हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा, हाजीपुर और फतुहा में स्थापित होंगी मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स

Bihar News : बिहार में फार्मास्युटिकल और मेडिकल डिवाइस क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने तथा अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा निर्णय लिया है।

Bihar News : बिहार में हाईटेक हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग को म
हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : प्रदेश में फार्मास्युटिकल क्षेत्र को सुदृढ़ के साथ अत्याधुनिक दवाओं व मेडिकल उपकरण को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसी क्रम में हाजीपुर और फतुहा औद्योगिक क्षेत्रों में आधुनिक मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं से राज्य में मेडिकल उपकरणों, डिवाइसेज, सर्जिकल उत्पादों और दवाओं के स्थानीय उत्पादन को गति मिलेगी। हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में M/s Excel Industries द्वारा ₹5.47 करोड़ के निवेश से लगभग 0.31 एकड़ भूमि पर मेडिकल इक्विपमेंट, फर्नीचर और संबद्ध उत्पादों की आधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित की जा रही है। वहीं, IA Fatuha में M/s Xcel Scientific Pvt. Ltd. द्वारा ₹55 करोड़ के निवेश से लगभग 0.81 एकड़ भूमि पर मेडिकल डिवाइसेज, इम्प्लांट्स, ड्रग्स और सर्जिकल प्रोडक्ट्स के निर्माण की इकाई स्थापित की जा रही है। 

मेडिकल उपकरणों के स्थानीय उत्पादन को मिलेगी मजबूती

हाजीपुर और फतुहा में स्थापित होने वाली इन इकाइयों से राज्य में मेडिकल क्षेत्र से जुड़े उत्पादों के स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। हाजीपुर की इकाई में मेडिकल इक्विपमेंट, मेडिकल फर्नीचर और संबद्ध उत्पादों, जबकि फतुहा की इकाई में मेडिकल डिवाइसेज, इम्प्लांट्स, दवाओं और सर्जिकल उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।

हेल्थकेयर क्षेत्र में मजबूत बेस की तैयारी

इन परियोजनाओं के माध्यम से बिहार में हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए एक मजबूत स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग बेस तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इससे गुणवत्तापूर्ण मेडिकल उत्पादों की उपलब्धता बढ़ाने के साथ राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

निवेश, स्थानीय विनिर्माण और रोजगार—तीनों को मिलेगा बल 

हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग में हो रहा यह निवेश बिहार में उभरते औद्योगिकइकोसिस्टम को भी दर्शाता है। आधुनिक मेडिकल उत्पादों के निर्माण से स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग मजबूत होगी, निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।हाजीपुर और फतुहा में इन परियोजनाओं की स्थापना से बिहार के हेल्थकेयर सेक्टर में “बिल्ड इन बिहार” को बढ़ावा मिलेगा और राज्य को मेडिकल उपकरण एवं संबद्ध उत्पादों के विनिर्माण के एक उभरते केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।