LATEST NEWS

Holi 2025: हरि और हर के संगम स्‍थल पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में खेली गई होली,मंत्री अशोक चौधरी,सुमित सिंह,संजय सिंह और छोटू सिंह ने होली गीत गाकर की बाबा की आराधना

Holi 2025: हरिहरक्षेत्र के पावन भूमि पर स्थित सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में होली खेली गई।

Holi 2025
बाबा हरिहरनाथ मंदिर में खेली गई होली- फोटो : social Media

Holi 2025: हरिहरक्षेत्र के पावन भूमि पर स्थित सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में होली खेली गई। होली के मौके पर  फूलों से होली खेली गई। उसके बाद मंदिर के प्रांगण में फूलों की होली खेली गई।  यहां होली खेलने मंत्री अशोक चौधरी,मंत्री सुमित सिंह, जदयू एमएलसी संजय सिंह , जदयू महासचिव छोटू सिंह और जदयू नेता ओमप्रकाश सेतु  पहुंचे.

 उन्होंने गुलाब एवं गेंदा सहित अन्य फूलों की पंखुडिय़ां े हरि एवं हर पर चढ़ाकर लोग समाज में अमन एवं शांति की कामना की  । 

 मंत्री अशोक चौधरी,मंत्री सुमित सिंह, जदयू एमएलसी संजय सिंह , जदयू महासचिव छोटू सिंह और जदयू नेता ओमप्रकाश सेतु   बाबा हर्हरनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद बाबा हरिहरनाथ मंदिर प्रांगण में फाग के गीत गाकर बाबा की आराधना की। 

 गौरी-महेश की होली पर आधारित गीत कनक शिखर पर खेलत होली गौरी-महेश, किनके हाथ कनक पिचकारी किनके हाथ अबीर गाकर माहौल को सप्तरंगी बना दिया। उनके होली गीत फागुन के बा मस्त महीना, आगराईल धरती गगनवा गीत पर भी लोगों की खूब वाह-वाही मिली।

बता दें सुबह  ब्रह्ममूहूर्त में सर्वप्रथम नित्य श्रृंगार, मंगला आरती एवं रुद्राभिषेक के उपरांत मंदिर के पंडा-पुजारियों का जत्था कमल, हरसिंगार, गेंदा, गुलाब सहित अनेक प्रकार के फूलों को बाबा हरिहरनाथ पर अर्पित करते हुए होली का शुभारंभ किया। 


Editor's Picks