मुखिया जी को नीतीश सरकार से बड़ी खुशखबरी ! अब सिर्फ इतने दिनों में मिल जाएगा हथियार लाइसेंस, विधानसभा में बड़ी घोषणा
दिनारा विधायक आलोक सिंह के सवाल पर गृह मंत्री ने बताया कि लाइसेंस मिलने में हो रही देरी को लेकर गृह विभाग जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा
Bihar Vidhansabha : बिहार विधानसभा में गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायत प्रतिनिधियों को हथियार लाइसेंस दिए जाने के मामले में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब मुखिया, प्रमुख सहित पंचायत प्रतिनिधियों को गन लाइसेंस देने की प्रक्रिया के लिए स्पष्ट समय सीमा तय की जाएगी। दिनारा विधायक आलोक सिंह के सवाल पर गृह मंत्री ने बताया कि लाइसेंस मिलने में हो रही देरी को लेकर गृह विभाग जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा। नए निर्देशों के तहत तय 60 दिनों के भीतर लाइसेंस जारी करने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
नहीं बनेंगे नए जिले
बिहार में नए जिलों और अनुमंडलों की मांग करने वालों को बड़ा झटका लगा है। बिहार विधानसभा में सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल राज्य में किसी भी नए जिले का गठन नहीं किया जाएगा। मंत्री विजय चौधरी ने सदन में बताया कि इस संबंध में सरकार के पास अभी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह जानकारी उन्होंने पारू से विधायक शंकर प्रसाद द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रशासनिक ढांचे में नए जिले जोड़ने को लेकर सरकार की कोई योजना नहीं है।
भाजपा विधायक ने सरकर को घेरा
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन जबरदस्त बवाल देखने को मिला। बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने अपनी ही सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। जीवेश मिश्रा ने इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कई तीखे सवाल पूछे और सराकर को घेरते हुए कहा कि सरकार को शर्म आनी चाहिए। जिसे सुन सभी सत्ता पक्ष के नेता असहज नजर आएं।
जीवेश मिश्रा अपनी ही सरकार से भिड़े
सदन में बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने नीतीश सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए थाना भवनों की स्थिति, कर्मियों के आवास और महिला सिपाहियों के लिए बैरक निर्माण में हो रही देरी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ यह दावा करती है कि कई थानों के भवन न तो पुराने हैं और न ही जर्जर, लेकिन दूसरी ओर उन्हीं भवनों की मरम्मत के लिए 6 लाख रुपये की राशि क्यों दी गई। उन्होंने पूछा कि जब भवन ठीक हैं तो मरम्मत की जरूरत क्यों पड़ी।
वहीं, इस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन भवनों की मरम्मत के लिए राशि दी गई है, उनकी स्थिति की जांच कराई जाएगी और जहां भी लापरवाही सामने आएगी, वहां जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि वो महिला बैरक बनाने जाए को लेकर भी देख लेंगे। दो भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी दोषी बचेगा नहीं हालांकि जीवेश मिश्रा इस पर भी शांत नहीं हुए वो लगातार ठोस कार्रवाई की मांग करते रहे जिसके बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि वो जीवेश मिश्रा के साथ जाकर इस मामले को देख लेंगे।