Bihar Bribe officer - आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में रिटायर्ड एआईजी की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, एवीयू ने जारी किया आदेश

Bihar Bribe officer  - आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के माम
रिटायर्ड एआईजी रजिस्ट्रेशन अजय कृष्णा मिश्रा की संपत्ति होगी जब्त- फोटो : अनिल कुमार

Patna  - बिहार में भ्रष्टाचार में शामिल रहे एक एआईजी को रिटायरमेंट के बाद भी राहत नहीं मिली है। विशेष निगरानी ईकाई की अदालत ने उनकी संपत्ति को जब्त करने  का आदेश दिया है।  जब्त   संपत्ति की कीमत  लगभग  तीन करोड़ की बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार विशेष निगरानी की यह कार्रवाई रिटायर्ड एआईजी रजिस्ट्रेशन अजय कृष्णा मिश्रा के खिलाफ की गई है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित  करने  का आरोप है। जिसमें जांच के बाद अब उनकी  संपत्ति   को जब्त किया जा रहा है। 

मुंबई और बंगलुरू में फ्लैट

एसवीयू के अनुसार जिन संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। गाजियाबाद में दो फ्लैट मुंबई में एक फ्लैट बेंगलुरु में एक फ्लैट पटना में दो फ्लैट पटना में एक दुकान, दरभंगा में दो मकान, राजीव नगर पटना में एक मकान और विभिन्न जगहों पर कई भूखंड शामिल है। जिसकी  कुल कीमत   2.81 करोड़  रुपए बताई गई है। इसके अलावा एफडी,केबीसी और कई निवेश भी जप्त करने का निर्देश दिया गया है। 

एक महीने में कार्रवाई के आदेश

निगरानी   कोर्ट ने निर्देश  दिया है कि वह डीएम पटना को 30 दिनों के अंदर संपत्ति सुपुर्द करें। संपत्ति को सुपुर्द नहीं करने पर डीएम को आदेश दिया गया है वह खुद जब्ती की कार्रवाई करेंगे 

डीएफओ के ठिकाने पर हुई थी छापेमारी

बता दें पिछले  कुछ  दिनों में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों  पर एसवीयू  द्ववारा कार्रवाई की जा रही है। दो दिन पहले  ही पटना  पार्क डिविजन के  डीएफओ के ठिकानों  पर छापेमारी की थी। उन पर 42 लाख रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप था।

रिपोर्ट - अनिल कुमार