Bihar dowry murder - शादी के 10 साल बाद भी खत्म नहीं हुई दहेज की चाहत, 10 लाख के लिए ससुराल में विवाहिता की हत्या
Bihar dowry murder - बिहार में एक और विवाहिता को दहेज के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। शादी के 10 साल बाद पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी।

नवादा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या।- फोटो : अमन सिन्हा
Nawada - नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका विभा देवी की शादी केवी यादव के साथ 2015 में हुई थी।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। ससुर और भैसुर लगातार विभा को प्रताड़ित करते थे। मृतका के भाई सुभाष यादव ने बताया कि उनकी बहन की गला घोंटकर हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि मृतका के गले पर निशान भी मिले हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशेष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही वजह का पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Report - aman sinha