Bihar Politics - हिम्मत है तो लखीसराय आकर चुनाव लड़िए, तेजस्वी यादव को विजय सिन्हा ने दी चुनौती, कहा - सत्ता खानदानी विरासत नहीं
Bihar Politics - तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम विजय चौधरी के बीच अदावत बढ़ गई है। विजय सिन्हा ने तेजस्वी को चुनौती दी है कि वह लखीसराय से आकर चुनाव लड़कर दिखाएं

Patna - विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज जिस तरह से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को लेकर बयान दिया। उसके बाद अब विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने तेजस्वी को लखीसराय से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।
विजय सिन्हा ने कहा कि ‘सदन की मर्यादा को अपशब्दों से रौंदने वाला, जनता की समस्याओं पर मौन और अपनी वंशवादी राजनीति पर गर्व करने वाले तेजस्वी यादव जी, सुन लीजिए — हिम्मत है तो लखीसराय आकर चुनाव लड़िए!
सोने की चम्मच मुंह में लेकर जन्म लेने वाले, जन्मदिन भी चार्टर्ड प्लेन में मनाने वाले, जनता की धूल से दूर रहने वाले युवराज को ये भ्रम हो गया है कि सत्ता खानदानी विरासत है।
लेकिन 2025 में जनता का जनादेश, आपके घमंड का समाधि बनेगा। आपके लिए लोकतंत्र महज़ एक पारिवारिक दुकान है। ये कोई आरामगाह नहीं — ये जनता का रणक्षेत्र है। यहां जिन्न नहीं, जनबल चलता है। यहां तीन तिकड़म नहीं, सेवा और समर्पण बिकता है।
जिन्होंने जीवन में संघर्ष का स्वाद तक नहीं चखा, वे जनसेवा की बात कर रहे हैं ? 2025 में जनता बताएगी कि “वंश” नहीं, “कर्म” जीतता है।
याद रखना तेजस्वी जी, लखीसराय की मिट्टी, घमंड को हर बार चूना लगाती है। आओ लखीसराय के मैदान में — फिर देखो कैसे लोकतंत्र का असली पाठ जनता पढ़ाती है।