Bihar Politics - राजनीति के केंद्र में IP Gupta की Indian Inquilab Party की बढ़ती पकड़, IP Gupta की दिल्ली यात्रा से सियासत गरम

Bihar Politics - बिहार में आईपी गुप्ता की इंडियन इंकलाब पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। बिहार में विभिन्न जातियों के लोग लगातार जुड़ रहे हैं।

Bihar Politics - राजनीति के केंद्र में IP Gupta की Indian In

Patna - बिहार के सहरसा, मुंगेर और बेगूसराय जैसे ज़िलों में इन दिनों एक नई राजनीतिक लहर साफ़ दिखाई दे रही है। हज़ारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरकर न सिर्फ़ ‘हांको रथ हम पान हैं’ आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, बल्कि अब वे संगठित रूप से Indian Inquilab Party से भी जुड़ते जा रहे हैं। जाति, धर्म और वर्ग की सीमाओं को तोड़ते हुए समाज का हर तबका इस अभियान में भागीदारी दिखा रहा है।

इस जनआंदोलन और राजनीतिक उभार के केंद्र में हैं Er. IP Gupta, जो अखिल भारतीय पान महासंघ के अध्यक्ष के साथ-साथ Indian Inquilab Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। पार्टी के बढ़ते जनाधार और सदस्यता अभियान के बीच IP Gupta का अचानक दिल्ली पहुंचना राजनीतिक हलकों में कई सवाल खड़े कर रहा है।  सूत्रों के मुताबिक, यह कोई सामान्य दौरा नहीं है, बल्कि पार्टी की राष्ट्रीय रणनीति और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों का हिस्सा है।

कबीर जयंती पखवाड़ा सह चुनावी जागरुकता अभियान का ऐलान

Indian Inquilab Party ने आज बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि जून महीने में पूरे बिहार और दिल्ली में "संत शिरोमणि श्री कबीर दास जी जन्म जयंती पखवाड़ा सह विधानसभा चुनाव 2025 पर विशेष चर्चा कार्यक्रम" आयोजित किया जाएगा। इन आयोजनों में स्वयं Er. IP Gupta भाग लेंगे।

पहला पखवाड़ा

07 जून 2025 – बेगूसराय

(Er. IP Gupta स्वयं मौजूद रहेंगे)

दूसरा पखवाड़ा

08 जून 2025 – दिल्ली

09 जून 2025 – सहरसा

(दोनों कार्यक्रमों में IP Gupta की उपस्थिति रहेगी)

तीसरा पखवाड़ा

11 जून 2025 – समस्तीपुर

(IP Gupta का स्वयं शामिल होना तय)

चौथा पखवाड़ा

22 जून 2025 – मुजफ्फरपुर

साथ ही वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, मोतिहारी और बेतिया में कार्यक्रम

(IP Gupta की मौजूदगी)

पाँचवां पखवाड़ा

29 जून 2025 – भागलपुर

साथ ही बांका, नवगछिया, मुंगेर, पूर्णिया, खगड़िया, सहरसा, कटिहार, मधेपुरा, अररिया, जमुई में विशेष आयोजन

(IP Gupta इन सभी क्षेत्रों में भाग लेंगे)

क्या है राजनीति का अगला कदम?

IP Gupta की दिल्ली यात्रा और पखवाड़ा-स्तरीय अभियान को मिलाकर देखें तो यह साफ़ संकेत है कि Indian Inquilab Party अब ज़मीनी स्तर पर बूथ से लेकर विधानसभा तक की तैयारी में जुट चुकी है। खासकर पिछड़े, वंचित और मेहनतकश तबकों को संगठित कर सशक्त राजनीतिक विकल्प देने की दिशा में यह पार्टी कदम बढ़ा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कार्यक्रम केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि सीधे तौर पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी का खाका है। IP Gupta का उद्देश्य स्पष्ट है—जनता के मुद्दे को जनता के मंच तक पहुंचाना और विकल्प के तौर पर एक नई राजनीतिक धारा खड़ी करना।

दिल्ली में क्या पक रहा है?

IP Gupta का दिल्ली दौरा भी इस पूरे परिदृश्य में खास मायने रखता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वहां कुछ महत्वपूर्ण रणनीतिक चर्चा होनी है, जिसमें दिल्ली और अन्य राज्यों में संगठन विस्तार, मीडिया कोऑर्डिनेशन और संभावित गठबंधनों पर मंथन शामिल है।

क्या यह संकेत है कि एक सामाजिक आंदोलन अब एक मजबूत राजनीतिक विकल्प की ओर बढ़ रहा है? फिलहाल जनता की भीड़, जिलों में तैयारियां और नेतृत्व की चुप्पी—तीनों मिलकर यही कहते हैं: बिहार में कुछ नया होने वाला है।