पटना में खुला INC.5 का भव्य शोरूम, मेयर सीता साहू ने किया उद्घाटन

पटना में फैशन और फुटवियर प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के मशहूर Men’s & Ladies फुटवियर और एक्सेसरीज़ ब्रांड INC.5 ने राजधानी के डाक बंगला में अपना नया शोरूम खोल दिया है। इस शोरूम का उद्घाटन पटना की मेयर सीता साहू ने किया।

पटना में खुला INC.5 का भव्य शोरूम, मेयर सीता साहू ने किया उद

Bihar: पटना में अब देश-विदेश की नामी कंपनियां अपने शोरूम स्थापित कर रही हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहा स्थित Men’s & Ladies फुटवियर और एक्सेसरीज़ ब्रांड INC.5 के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ पटना की मेयर सीता साहू द्वारा रिबन काटकर किया गया।

इस मौके पर मुंबई से आए कंपनी के ऑपरेशन हेड समीर खान और रीजनल मार्केटिंग हेड कुणाल साव ने बताया कि मुंबई में एक छोटे से 90 स्क्वायर फीट के बुटीक से शुरू हुआ सफर आज भारत के प्रमुख Men’s & Ladies फुटवियर और एक्सेसरीज़ ब्रांड्स में शामिल हो चुका है।

उन्होंने कहा कि फैशन और डिजाइन के प्रति गहरी रुचि रखने वाली एक महिला द्वारा स्थापित INC.5 ने आधुनिक महिलाओं और पुरुषों के लिए स्टाइलिश, आरामदायक और ट्रेंड-फॉरवर्ड प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने के विज़न के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है। गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और ग्राहकों के भरोसे ने इस ब्रांड को देशभर में लोकप्रिय बनाया है।

समय के साथ INC.5 ने अपने कलेक्शन को सिर्फ फुटवियर तक सीमित नहीं रखा, बल्कि हैंडबैग्स और फैशन एक्सेसरीज़ तक भी विस्तार किया। ग्लोबल ट्रेंड्स और रोज़मर्रा के आराम का बेहतरीन मिश्रण इस ब्रांड को हर पीढ़ी के ग्राहकों से जोड़ता है।

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि INC.5 तेजी से पूरे देश में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे भारत में INC.5 के 100 स्टोर्स होने जा रहे हैं, जो ब्रांड की विकास यात्रा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।