Train Cancelled: अगस्त- सितंबर में रद्द रहेगी कई ट्रेनें, इस रुट के यात्रियों को होगी परेशानी, देखिए लिस्ट

Train Cancelled: रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी साझा की है। रेलवे ने बताया है कि अगस्त सितंबर में इतनी ट्रेनें रद्द रहेगी। ऐसे में आप ट्रेनों का लिस्ट देखकर कहीं जाने का प्लान बनाएं...

Train Cancelled
14 Train Cancelled- फोटो : social media

Train Cancelled:  भारतीय रेलवे की ओर से एक बार फिर यात्रियों को झटका देने वाली खबर सामने आई है। अगस्त और सितंबर 2025 में झारखंड और आसपास के इलाकों से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसका कारण चक्रधरपुर मंडल में चल रहे ट्रैक मरम्मत और तकनीकी रखरखाव कार्य को बताया गया है। इससे खासतौर पर रांची होकर गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। रेलवे के इस निर्णय से हजारों यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित हो सकती है। इसलिए रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी ज़रूर ले लें।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें

18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस- 18 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक बंद रहेगी।

17007 चर्लपल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस (वाया रांची)- 26 अगस्त और 9 सितंबर 2025 को रद्द।

17008 दरभंगा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया रांची)- 29 अगस्त और 12 सितंबर 2025 को रद्द।

18523 विशाखापट्टनम–बनारस एक्सप्रेस (वाया रांची)- 27 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और 10 सितंबर 2025 को रद्द।

18524 बनारस–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (वाया रांची)- 28 अगस्त, 1 सितंबर, 8 सितंबर और 11 सितंबर 2025 को रद्द।

17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस (वाया रांची)- 28 अगस्त 2025 को रद्द।

17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया रांची)- 31 अगस्त 2025 को रद्द।

07051, 07052, 07005, 07006 (चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेनें)- 30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी।

18310 जम्मू तवी–सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया रांची)- 7 सितंबर 2025 को रद्द।

18309 सम्बलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया रांची)- 9 सितंबर 2025 को रद्द।

13425 मालदा टाउन–सूरत एक्सप्रेस (वाया रांची)- 6 सितंबर 2025 को रद्द।

13426 सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया रांची)- 8 सितंबर 2025 को रद्द।

15028 गोरखपुर–सम्बलपुर एक्सप्रेस- 8 सितंबर 2025 को रद्द।

15027 सम्बलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस- 9 सितंबर 2025 को रद्द।

शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेनें

15028 गोरखपुर–सम्बलपुर एक्सप्रेस- 23, 25, 27, 29 और 31 अगस्त को हटिया स्टेशन पर समाप्त की जाएगी। वहीं 15027 सम्बलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस 24, 26, 28, 30 अगस्त और 1 सितंबर को हटिया स्टेशन से शुरू की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित यात्रा तिथि से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से प्राप्त करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।