N4N डेस्क : बिहार कैडर के चर्चित IPS अधिकारी नैयर हसनैन खान की 'घर वापसी' हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नैयर हसनैन खान के बिहार वापस आने का आदेश जारी किया। वे SSB में आईजी थे। बिहार कैडर केर 1996 बैच के IPS अधिकारी नैयर हसनैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। गृह मंत्रालय ने उनकी अपने मूल कैडर में वापसी को मंजूरी दे दी।