Bihar News: जय राम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर ने 5 दिन आराम की दी सलाह

Bihar News: जय राम महतो ने संदेश जारी कर कहा कि, आपके प्यार और आशीर्वाद से मैं अभी ठीक हूं। हालांकि अगले 4-5 दिनों तक किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लूंगा

 Jai Ram Mahto
Jai Ram Mahto health deteriorated- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी जय राम महतो की तबीयत बिगड़ी गई है। डॉक्टरों ने उनको आराम करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि, कार्यक्रमों की व्यस्तता और लगातार भागदौड़ के बीच जय राम महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गुरुवार शाम उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें पांच दिन तक आराम करने की सलाह दी है।

डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह 

वहीं जय राम महतो ने संदेश जारी कर कहा कि, आपके प्यार और आशीर्वाद से मैं अभी ठीक हूं। हालांकि अगले 4-5 दिनों तक किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लूंगा। सभी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। जहां भी कोई समस्या हो, वहां पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी से संपर्क किया जा सकता है। असुविधा के लिए खेद है। संघर्ष जारी रहेगा।

दिब्यांशु प्रभात की रिपोर्ट