Bihar News: राजगीर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान जवान की मौत, विभाग में मचा हड़कंप

Bihar News: राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रशिक्षण के दौरान एक जवान की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

बिहार पुलिस अकादमी
प्रशिक्षण के दौरान जवान की मौत - फोटो : social media

Bihar News:  राजगीर पुलिस अकादमी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रशिक्षण के दौरान जवान की संदिग्ध मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी अनुसार बिहार पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान एक जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। 

पीटीसी जवान की मौत 

मृतक की पहचान लखीसराय निवासी पीटीसी जवान विकास कुमार सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान विकास कुमार सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के बाद लौटने के क्रम में उनकी मौत हो गई।

प्रशिक्षण के दौरान बिगड़ी तबीयत  

बताया जा रहा है कि हाल के समय में प्रशिक्षण के दौरान जवान की मौत का यह दूसरा मामला है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद विभागीय स्तर पर मामले को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट