Bihar Police Raid: पटना के बेऊर जेल में पुलिस की छापेमारी, सभी वार्डों की तलाशी, मोबाइल बरामद, प्रशासन में मचा हड़कंप

Bihar Police Raid: पटना के बेऊर जेल में पुलिस की छापेमारी जारी है। सभी वार्डों की तलाशी ली जा रही है। इस छापेमारी में मोबाइल बरामद हुआ है। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बेऊर जेल
बेऊर जेल में छापेमारी - फोटो : social media

Bihar Police Raid: बिहार में “सम्राट युग” की शुरुआत के साथ ही प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से 2 दिनों से सभी जिलों के जेलों में छापेमारी की जा रही है। बीते दिन मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, भागलपुर, सीतामढ़ी, सीवान सहित कई जिलों के जेल में छापेमारी हुई थी। वहीं शनिवार को पटना के बेऊर जेल में छापेमारी चल रही है।  

बेऊर जेल में छापेमारी 

मिली जानकारी अनुसार पटना के बेऊर जेल में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान जेल के सभी वार्डों की बारीकी से तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोबाइल बरामद होने से हड़कंप 

जानकारी के अनुसार, बरामद मोबाइल के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि जेल के भीतर मोबाइल कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हर वार्ड को खंगाला और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। अधिकारियों का कहना है कि जेल के अंदर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट