Bihar News: औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद मेंं ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक की पहचान हो चुकी है हालांकि दूसरे की पहचान अब भी नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।

ट्रेन की चपेट में आए युवक
2 युवकों की दर्दनाक मौत - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार दोनों घटनाएं रफीगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुईं। एक मृतक की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

ट्रेन की चपेट में आए दो युवक 

पहली घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेल खंड पर स्थित देव हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप हुई, जहां ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के पलसा गांव निवासी सूरज मांझी के रूप में की गई है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। 

निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था मृतक

बताया गया कि सूरज मांझी पिछले दो वर्षों से गुजरात की एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था और घर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। वहीं दूसरी घटना गोरडीहा गुमटी के पास हुई, जहां ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 

इस मामले में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूरज मांझी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि अज्ञात युवक का शव पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट