Bihar Politics: तेजस्वी के टेंडर घोटाले के आरोप पर जदयू का पलटवार, संजय झा ने लैंड फॉर जॉब स्कैम का नाम लेकर कह दी बड़ी बात

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी के अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लैंड फॉर जॉब मामले को लेकर तेजस्वी यादव से ही सवाल पूछ लिया है।

 Sanjay Jha
JDU counter attack on Tejashwi- फोटो : social media

Bihar Politics:  जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी  अध्यक्ष संजय झा ने टेंडर घोटाले को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। संजय झा ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देना चाहिए, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि 'नीतीश कुमार के शासनकाल में कई बड़े काम हुए हैं। अगर तेजस्वी के पास कोई ठोस प्रमाण है, तो सामने लाएं। यूं ही बैठकर आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं होने वाला।' कांग्रेस के बड़े नेताओं के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि, 'चुनाव का समय है, कई लोग आएंगे और दिखेंगे। लेकिन यहां नीतीश कुमार की सरकार है। जिसने ठोस काम किए हैं। हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे।'

तेजस्वी यादव का हमला 

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को दावा किया कि बिहार में टेंडरों में बड़े स्तर पर कमीशनखोरी जारी है। मंत्रियों को एक टेंडर में 30 प्रतिशत तक कमिशन मिलता है। तेजस्वी ने कहा कि दिसंबर से लेकर अभी तक कुल सात कैबिनेट की बैठक हुई है। 30 फीसदी हर एक टेंडर में मंत्री को कमीशन मिलता है। अब कितना भी दम लगा लें उनकी सरकार नहीं बनने वाली है। इसलिए आनन-फानन में टेंडर निकाला जा रहा है। मात्र तीन महीने की कैबिनेट की बैठक में मात्र 76 हजार करोड़ रुपए ही रकम की ही स्वीकृति मिली है।

सरकारी पैसे से जदयू का प्रचार 

उन्होंने कहा की सीएम नीतीश द्वारा सरकारी पैसे से जदयू का प्रचार कराया जा रहा है। उन्होंने एक दिन पहले शुरू हुई महिला संवाद यात्रा पर गंभीर सवाल उठाये। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिला संवाद के नाम पर 600 चुनावी रथ मंगाई गई है। इसका मकसद जदयू का प्रचार करना है। यह सरकारी पैसे का सबसे बड़ा दुरूपयोग है. उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मौका नहीं है बल्कि इसके पहले भी नीतीश कुमार कई बार इसी तरह यात्रा के नाम पर अपनी पार्टी का प्रचार करते रहे हैं. हाल ही में उन्होंने  ग्रामीण विभाग के मद से अपनी बिहार यात्रा के लिए 2 अरब 25 करोड़ रुपए खर्च किये थे। अब एक बार फिर से 600 चुनावी रथ का उपयोग महिला संवाद के नाम पर किया जा रहा है।

Nsmch

इंजीनियर के घर करोड़ों बरामद 

तेजस्वी का सरकार पर बड़ा अपराध करने वालों को सह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज एक इंजीनियर के घर रेड पड़ता है तो करोड़ों पैसे मिलते है। आखिर ये पैसे कहां से आता है? उन इंजीनियर पर आर्थिक अपराध इकाई ने केस क्यों नहीं किया?  यह संगठित अपराध नहीं तो क्या है. उन्होंने कहा कि ऐसे ही इंजीनियर को रिटायर्ड होने के बाद एक्सटेंशन क्यों दिया जा रहा है. यह बिहार में कैसे भ्रष्टाचार हो रहा है उसका सबसे बड़ा सबूत है।

Editor's Picks