Bihar assembly Election - जदयू ने एक दर्जन उम्मीदवारों को बांटे सिंबल, श्याम रजक को इस सीट से मिला टिकट
Bihar assembly Election - नीतीश कुमार की जदयू ने आज एक दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल दिया है. जिसमें सबसे बड़ा चेहरा श्याम रजक का है.

Patna - बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवारों के नाम अब धीरे – धीरे सामने आने लगे हैं। जिसमें सबसे पहले भाजपा, फिर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने कैंडिडेट के नाम जारी किए। वहीं देर शाम टिकट बंटवारे से नाराजगी के बाद जदयू ने अपने कैंडिंडेट को सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर शाम जदयू ने लगभग एक दर्जन उम्मीदवारों का नाम जारी कर दिया है।
श्याम रजक को मिला टिकट
जदयू ने आज जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है। उसमें सबसे बड़ी नाम बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री श्याम रजक का है। जिन्हें फुलवारी शरीफ से कैंडिडेट घोषित किया गया है। श्याम रजक 2020 के चुनाव में राजद में थे। लेकिन गठबंधन में यह सीट लेफ्ट पार्टी के हिस्से में चला गया। जिसके कारण श्याम रजक को मौका नहीं मिला। बाद में श्याम रजक ने फिर से जदयू ज्वाइन कर लिया।
- सूर्यगढ़ा सीट से रामानंद मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है।
- जमालपुर से नचिकेता मंडल को सिंबल दिया गया है।
- मटिहानी से राजकुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे।
- राजगीर सीट पर कौशल किशोर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
- हसनपुर से राजकुमार राय को मैदान में उतारा गया है।
- बरौली सीट से मंजीत सिंह को सिंबल दिया गया है।
- बेलदौर से पन्ना सिंह पटेल को टिकट मिला है।
- मसौढ़ी में अरुण मांझी को उम्मीदवार बनाया गया है।
- फुलवारी शरीफ सीट से पूर्व मंत्री श्याम रजक को सिंबल दिया गया है।
- गायघाट से कोमल सिंह चुनाव लड़ेंगी।
- विभूतिपुर में इस बार रामबालक सिंह की पत्नी को सिंबल देने का फैसला लिया गया है।
- कुचायकोट से अमरेंद्र पांडे को टिकट दिया गया है।
- मांझी सीट से रणधीर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
- हथुआ से रामसेवक सिंह को सिंबल मिला है।
- आलम नगर सीट से नरेंद्र नारायण चुनाव लड़ेंगे।
- प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह को मिला जदयू से सिंबल मांझी विधानसभा।