Bihar Politics: उनका चाल और चरित्र 2020 से देख ही रहे हैं...चिराग पासवान पर जीतनराम मांझी का बड़ा हमला, भारी बवाल

Bihar Politics: चिराग पासवान को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। मांझी ने कहा है कि चिराग की चाल और चरित्र 2020 से सब देख ही रहे हैं...

जीतन राम मांझी
जीतन राम मांझी का बड़ा हमला - फोटो : reporter

Bihar Politics:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) ने 137 से 43 सीटों के बीच चुनाव लड़ने का दावा ठोका है। इसको लेकर जब केंद्रीय मंत्री और हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी से सवाल किया गया तो उन्होंने कड़े शब्दों में चिराग पासवान पर हमला बोला। जीतन राम मांझी ने कहा कि 2020 से आप उनका चाल और चरित्र देख ही रहे हैं। हम उनको लेकर कुछ ज्यादा नहीं कह सकते हैं। उनकी बात हम नहीं कह सकते हैं। 

चिराग की चाल और चरित्र सब जानते हैं 

मांझी ने आगे कहा कि, हम उनके चाल और चरित्र को 2020 से जानते हैं। इसलिए उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन आज बिहार और देश को एनडीए की जरूरत है और सभी दलों को मिलकर गठबंधन को मजबूत करना चाहिए। बता दें कि, चिराग पासवान की पार्टी ने हाल ही में दावा किया था कि वो एनडीए में एक सम्मानजनक सीट बंटवारा चाहते हैं। चिराग पासवान के जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती ने कहा था कि वो उम्मीद करते हैं कि उन्हें 137 और 43 सीटों के बीच में सीट मिले। यहीं नहीं कई मंचों पर अरुण भारती ने चिराग पासवान को सीएम फेस भी बता चुके हैं। 

मांझी का बड़ा हमला 

वहीं चिराग पासवान के बयान से आए दिन सियासी हलचल देखने को मिल रहा है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बड़ा हमला बोल दिया है। उन्होंने चिराग पासवान के चाल और चरित्र पर सवाल उठाया है। बता दें कि, चिराग पासवान ने 2020 में एनडीए से अलग होकर 137 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं यह पहली बार होगा जब चिराग पासवान की पार्टी नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। चुनाव होने में फिलहाल कुछ ही समय बचा है ऐसे में सियासी बवाल तेज है।  

पीएम ने दिया बड़ा तोहफा

वहीं जीएसटी फैसले की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि, मैं 46 साल से राजनीति में हूं, लेकिन इतना बड़ा तोहफा भारत की जनता को आज तक किसी सरकार ने नहीं दिया। यह ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के लिए काम करते हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होना है। ऐसे में सभी पार्टी अपने अपने स्तर से तैयारी में जुटे हैं।