Pawan Singh: औरत की हाय बर्बाद कर देती है… ज्योति सिंह के पोस्ट से मचा तहलका, पवन सिंह पर फिर उठे सवाल

Pawan Singh:भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।...

Jyoti Singh Cryptic Post Sparks Buzz Pawan Singh Under Fire
औरत की हाय बर्बाद कर देती है… - फोटो : social Media

Pawan Singh:भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार वजह बना ज्योति सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने इंटरनेट की दुनिया में नया तूफान खड़ा कर दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए दो रहस्यमयी स्टेटस को लेकर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के मायने निकाल रहे हैं।

ज्योति सिंह ने अपने पहले पोस्ट में लिखा, “जरूरी नहीं कि औरत तुम्हें बद्दुआ दे... उसके दिल की तड़प ही तुम्हारी बर्बादी के लिए काफी है।” इसके कुछ देर बाद उन्होंने दूसरा स्टेटस लगाया, “मौत से बदतर कुछ है? स्त्री की हाय।” इन शब्दों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई। लोग इसे सीधे तौर पर पवन सिंह पर तंज और इशारों-इशारों में हमला बता रहे हैं। हालांकि ज्योति सिंह ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट की भाषा और पुराने विवादों को देखते हुए चर्चा गर्म हो गई है।

दरअसल, पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। जहां पवन सिंह इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं, वहीं ज्योति सिंह कई बार यह कह चुकी हैं कि वह शादी को एक और मौका देना चाहती हैं। इसी बीच उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने रिश्ते की तल्खियों को फिर से चर्चा में ला दिया है।

एक इंटरव्यू में ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें ऐसी लड़की पसंद है जो हर बात चुपचाप सहती रहे और कभी जवाब न दे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती शादी थी। ज्योति ने यह भी साफ कहा कि अब वह दोबारा शादी के बारे में सोच भी नहीं सकतीं।

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, “अगर भविष्य में पवन सिंह दूसरी शादी करें, तो अपनी जिम्मेदारियों को समझें और किसी दूसरी लड़की की जिंदगी खराब न करें।” उन्होंने दावा किया कि पहले भी कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। फिलहाल पवन सिंह की ओर से ज्योति सिंह के इन पोस्ट और आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला अब फिर से चर्चा और बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है।