Khan Sir Bail: कोचिंग वॉर में खान सर को कोर्ट से मिला बेल, बॉडीगार्ड्स को मिली जमानत, पोस्टर विवाद से शुरू हुआ था दबदबे का संग्राम

Khan Sir Bail: पटना के कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में मशहूर शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को बड़ी राहत मिली है। ..

Khan Sir Gets Court Relief Bodyguards Granted Bail in Case
कोचिंग वॉर में खान सर को कोर्ट से मिला बेल- फोटो : reporter

Khan Sir Bail:पटना के चर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में  शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर को बड़ी कानूनी राहत मिली है। आज यानी सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद जिला जज की अदालत ने खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स की जमानत याचिका मंजूर कर ली। कोर्ट के इस फैसले के बाद लंबे समय से चल रहे विवाद में खान सर पक्ष को बड़ी राहत मिली है।जानकारी के मुताबिक, जिला जज रूपेश देव की अदालत में खान सर और फायरिंग मामले में गिरफ्तार उनके दोनों अंगरक्षकों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इससे पहले 10 जुलाई को जज के अनुपस्थित रहने के कारण सुनवाई टल गई थी और अगली तारीख 13 जुलाई तय की गई थी। सोमवार को कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए राहत भरा फैसला सुनाया।

फायरिंग और कोचिंग विवाद मामले में खान सर के दोनों बॉडीगार्ड बेऊर जेल में बंद थे। जमानत मिलने के बाद अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, खान सर को भी इस मामले में बड़ी राहत मिली है।

यह पूरा विवाद पटना के कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ी तनातनी से जुड़ा है। खान सर के खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु एकेडमी के संचालक रोशन आनंद के बीच पोस्टर लगाने, छात्रों के रिजल्ट और कोचिंग के वर्चस्व को लेकर विवाद शुरू हुआ था। धीरे-धीरे मामला आरोप-प्रत्यारोप से बढ़कर हंगामा, तोड़फोड़ और फायरिंग जैसे गंभीर आरोपों तक पहुंच गया।जून 2026 में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए कथित हमले के बाद मामला और गरमा गया था। खान सर ने इस हमले के पीछे विरोधी पक्ष के लोगों का हाथ होने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा था।

कोर्ट के फैसले के बाद अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। हालांकि, जमानत मिलने से खान सर और उनके समर्थकों को बड़ी राहत मिली है। दूसरी तरफ पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे विवाद की असली वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल में जुटी हैं

बता दें मामला पटना के कोचिंग जगत में वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा बताया जा रहा है। खान सर के खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु एकेडमी के संचालक रोशन आनंद के बीच शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे तकरार, आरोप-प्रत्यारोप और फिर हिंसक घटनाओं तक पहुंच गया।बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत कोचिंग के प्रचार-प्रसार, पोस्टर लगाने और छात्रों के रिजल्ट को लेकर किए जा रहे दावों से हुई थी। दोनों संस्थानों के बीच बढ़ती खींचतान ने बाद में गंभीर रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया।

जून 2026 में खान सर के कोचिंग सेंटर पर कुछ युवकों द्वारा हमला और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगा था। खान सर ने इस घटना के पीछे रोशन आनंद के लोगों का हाथ होने का दावा किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।वहीं, मामले की जांच के दौरान खान सर के बॉडीगार्ड्स पर भी आरोप लगे थे। इसी मामले में दोनों अंगरक्षकों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। अब स्थानीय अदालत ने दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें राहत दे दी है।

फिलहाल अदालत के फैसले से खान सर पक्ष को राहत जरूर मिली है, लेकिन कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और उससे जुड़े विवादों ने पटना के शिक्षा हब की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



रिपोर्ट- रंजीत कुमार