RJD New national president - राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे लालू यादव, लगातार 13वीं बार संभालेंगे जिम्मेदारी

Patna - राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है। पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को फिर से पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी बनाए गए रामचंद्र पूर्व ने इसकी घोषणा की।
पार्टी की स्थापना के बाद से ही राजद में लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। यह 13वीं बार है जब उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया है। हालांकि उनकी तबीयत को देखकर माना जा रहा था कि तेजस्वी यादव को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लेकिन परिवार में हाल के दिनों में जिस तरह की घटनाएं हुई है, उसके बाद लालू यादव ने पार्टी ने कमान फिललाल तेजस्वी यादव को नहीं सौंपना ही बेहतर समझा।
दो दिन पहले मंगनी लाल मंडल बने प्रदेश अध्यक्ष
दो दिन पहले ही पार्टी ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की थी। लंबे समय से रिक्त पड़े बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मंगनी लाल मंडल को नियुक्त किया गया था। इस पद पर पहले जगदानंंद सिंह काबिज थे, लेकिन उपचुनाव में हार के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ दी थी।
चुनाव की तैयारी
बात अगर बिहार चुनाव की करें तो तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन पूरी तरह से तैयार है। तेजस्वी को कोर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, उन्हें प्रत्याशियों के चयन से लेकर प्रचार से जुड़े सभी कार्य पर फैसला लेने का अधिकार दिया गया है।