LPG Prices: घट गए LPG सिलेंडर के दाम, नए रेट जारी, पटना से दिल्ली तक हुआ सस्ता, जानिए नई कीमत
LPG Prices: आज से देशभर में LPG सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। जानिए एलपीजी सिलेंडर के नए रेट...

LPG Prices: मार्च का महीना खत्म होते ही अब नया महीना शुरु हो गया है। अप्रैल के महीने में कई अहम बदलाव किए गए हैं। जिसका असर आम लोगों के जेब पर पड़ेगा। कुछ मामलों में लोगों को परेशानी होगी तो कई मामलों में राहत भी मिलेगी। अप्रैल के पहले दिन ही केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में गिरावट आई है जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं।
LPG हुआ सस्ता
जानकारी अनुसार आज से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹41 घटकर ₹1762 हो गई है, जबकि पहले यह ₹1803 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹44.50 सस्ता होकर ₹1868.50 का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत ₹1713.50 (₹42 की गिरावट) और चेन्नई में ₹1921.50 हो गई है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 में मिल रहा है। वहीं पटना में 901 रुपए में मिल रहा है।
LPG के दाम में राहत का ट्रेंड
बता दें कि, पिछले छह सालों में तीन बार कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे और तीन बार बढ़े हैं। 1 अप्रैल 2024 को दिल्ली में सिलेंडर ₹30.50 सस्ता हुआ था, जबकि 2023 में इसी दिन सिलेंडर ₹91.50 तक सस्ता हुआ था। हालांकि, 2022 में सिलेंडर की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई थी, जब 1 अप्रैल को दाम ₹249.50 से ₹268.50 तक उछलकर ₹2406 प्रति सिलेंडर तक पहुंच गए थे।
5. प्रमुख शहरों में LPG के दाम
दिल्ली: घरेलू सिलेंडर ₹803, कमर्शियल सिलेंडर ₹1762
मुंबई: घरेलू सिलेंडर ₹802.50, कमर्शियल सिलेंडर ₹1713.50
कोलकाता: घरेलू सिलेंडर ₹829, कमर्शियल सिलेंडर ₹1868.50
चेन्नई: घरेलू सिलेंडर ₹818.50, कमर्शियल सिलेंडर ₹1921.50
पटना : घरेलू सिलेंडर ₹901, कमर्शियल सिलेंडर ₹2,059