Bihar News : मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पारस हॉस्पिटल जाकर घायल बच्ची का जाना हाल चाल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Bihar News : मंत्री डॉ. अशोक चौधरी आज स्वयं पटना स्थित पारस हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायल बच्ची का इलाज कर रहे चिकित्सकों से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की.....पढ़िए आगे

Bihar News : मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पारस हॉस्पिटल जाकर घाय
बच्ची से मिले अशोक chaudhari - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड अंतर्गत अजवां बथानी पर गाँव में हुए एक अत्यंत दुखद एवं संवेदनशील घटना पर गहरी चिंता और दुःख व्यक्त किया है। इस घटना के दौरान 12 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री डॉ. अशोक चौधरी आज पटना स्थित पारस हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने चिकित्सकों से बच्ची के स्वास्थ्य एवं उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने बच्ची के पिता सनोज यादव से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ित परिवार को जनता दल (यूनाइटेड) परिवार की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलाने का भी वादा किया। मंत्री डॉ. चौधरी ने चिकित्सकों से बच्ची के समुचित एवं बेहतर उपचार की सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इस संबंध में मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा तथा पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा से दूरभाष पर बातचीत कर घटना में संलिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध विधि-सम्मत, त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कानून का राज सर्वोपरि है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में वे पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मासूम बच्ची शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटे। इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के साथी बिक्रम निवासी संतोष सिंह एवं उपेन्द्र कुमार सिंह ‘टुनटुन’ भी उपस्थित रहे।