Bihar Politics: 'घटिया लोगों की घटिया सोच'...मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव को कहा 'घटिया', परिवार को लेकर दिया बड़ा बयान

Bihar Politics: तेजस्वी यादव लगातार इन दिनों सीएम नीतीश पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। अशोक चौधरी ने तेजस्वी को घटिया कहा है...

तेजस्वी यादव
अशोक चौधरी ने तेजस्वी को कहा घटिया - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर विपक्ष के सवालों के बीच मंत्री अशोक चौधरी ने तीखा जवाब दिया है। अशोक चौधरी ने कहा कि राज्यसभा जाना और शपथ लेना एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है, जिसे लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।

घटिया लोगों की घटिया सोच 

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अशोक चौधरी ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि “घटिया लोगों की सोच भी घटिया होती है। जो व्यक्ति मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जा रहा है, उनके परिवार में ऐसा कोई उदाहरण नहीं है।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार पहले भी मुख्यमंत्री पद छोड़कर जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बना चुके हैं। इनके पिता जी जेल गए तो माता जी को सीएम बना दिया। इसमें कौन कह रहा है कि वो प्रधानमंत्री का ओथ ले रहे हैं।

राजद का होगा सत्यानाश 

उन्होंने राजद पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह की बातें कही गईं, लेकिन जनता ने जवाब दे दिया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में राजद और कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कई दावें किए थे लेकिन बाद में क्या हुआ 25 सीट पर सिमट गए। अभी तो राजद का पूरा सत्यानाश होगा। 

पहले नहीं होती थी चिंता 

वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बन सकते थे, अशोक चौधरी ने कहा कि अब उन्हें ज्यादा चिंता जताई जा रही है, जबकि पहले ऐसा नहीं था। अशोक चौधरी ने यह भी कहा कि जनादेश नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिला था और अब उनका राज्यसभा जाना उनका खुद का फैसला है, जिसमें कोई दखल नहीं दे सकता। इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट